कासगंज में ट्रेक्टरी ट्रॉली के पलटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र में दरियावगंज के पास शनिवार को माघ पूर्णिमा के दिन कादरगंज गंगा घाट पर गंगा स्नान करने जाते हुये श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉंली के तालाब में गिरने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के कसा गांव के बताये जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों में सात बच्चे और आठ महिलाएं हैं। दुर्घटना की खबर मिलते ही पटियाली के उपजिलाधिकारी (SDM) और CO पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कासगंज की पुलिस अधीक्षक (SP) अपर्णा रजत कौशिक और जिला अधिकारी सुधा वर्मा भी मौके पर मौजूद हैं। SP कासगंज ने केवल ट्रेक्टर ट्राली पलटने की पुष्टि करते हुये बताया है कि SDM और सीओ कासगंज घटना स्थल पर मौजूद हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। पटियाली के सीओ विजय सिंह राणा ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

कासगंज हादसे में इनकी गई जान।

1 – शकुंतला देवी पत्नी वीरपाल उम्र 70 वर्ष
2 – उसमा पत्नी शिवम उम्र 24 वर्ष
3 – मीरा पत्नी दिग्विजय सिंह चौहान उम्र 65 वर्ष
4 – सपना पत्नी गौरव उम्र 22 वर्ष
5 – पुष्पा पत्नी सत्येंद्र उम्र 45 वर्ष,
6 – शिवम पुत्र मुकेश उम्र 30 वर्ष
7 – देवासी पुत्री शिवम उम्र 6 वर्ष
8 – दीक्षा पुत्री रजनेश उम्र 19 वर्ष
9 – गायत्री पत्नी रजनीश उम्र 52 वर्ष
10 – श्याम लता पत्नी रणवीर उम्र 40 वर्ष
11 – सुनैना पुत्री हरीश उम्र 10 वर्ष
12 – गुड्डी पत्नी खुन्नी लाल 75 वर्ष,
13 – सिद्धू पुत्र गौरव उम्र डेढ़ वर्ष
14 – कुलदीप पुत्र मुकेश उम्र 7 वर्ष
15 – संध्या पुत्री मुकुट उम्र 5 वर्ष
16 – शिवांगी पत्नी राजेश उम्र 25 वर्ष
17 – मीरा पत्नी राजपाल उम्र 55 वर्ष
18 – कार्तिक पुत्र राजेश 4 वर्ष
19 – पायल पुत्री राजेश दो महीने की
20 – लड्डू पुत्र मुकुट 3 वर्ष
21 – अंजलि पत्नी मुकुट 24 वर्ष,
22 – जवित पत्नी संजीव उम्र 25 वर्ष। (वार्ता)

Purvanchal

ग्रीष्मावकाश घोषित करने से पहले बच्चों को पढ़ाया गया पर्यावरण का पाठ

छुट्टी के दौरान घरों खेतो में पेंड लगाने की दिलाई गई शपथ खमरिया खीरी ईसानगर-खमरिया क्षेत्र में सोमवार को सभी स्कूल व कालेजों ने ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया। इस बीच सीताराम मनवार पब्लिक इण्टर कालेज महरिया में प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण में पेंडो के महत्व के बारे के जानकारी देकर आगामी माह में […]

Read More
Central UP

जेटीएस में ट्रांजिट हास्टल निर्माण में करोड़ों का खेल!

 3.5 करोड़ भुगतान के बाद भी अभी तक नहीं शुरू हुआ कार्य शासन ने आवंटित धनराशि को 31 मार्च तक खर्च करने का दिया था आदेश शासन में बैठे आला अफसर लगा रहे सरकारी राजस्व को चूना जेल प्रशिक्षण संस्थान परिसर में ट्रांजिट हास्टल निर्माण में घोटाला राकेश यादव लखनऊ। यह फोटो जो आप देख […]

Read More
Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More