झारखंड मुक्ति मोर्चा में दरार, चार विधायकों ने की बगावत, बनाएंगे नई पार्टी,

रंजन कुमार सिंह

रांची। चंपई सोरेन सरकार के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बने अभी ठीक से दो दिन भी नहीं हुआ है और पार्टी टूटने के आसार पैदा हो गए हैं। झामुमो के चार विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं और किसी भी वक्त पार्टी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। ख़ुद पार्टी के मुखिया के घर में बगावत का बिगुल बज गया है।

इन चार विधायकों में से लोबिन हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का विरोध करते हुए कहा है कि शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन संथाल परगना से जीत कर गए थे और मुख्यमंत्री बने पर आज ऐसा दिन देखना पड़ रहा है कि कोल्हान से जीते हुए चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। क्या संथाल परगना में आदिवासी नेता नही हैं? खुशी होती कि संथाल मुख्यमंत्री होता, पर इन्होंने दुखी किया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने का भी ऐलान कर दिया।

झामुमो के चार विधायक बिगाड़ेंगे खेल

सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन को CM बनाने से जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम इस कदर नाराज हैं कि वो पार्टी छोड़ने का प्लान कर चुके हैं तो विधायक चमरा लिंडा भी पार्टी के फैसले से नाराज चल रहे हैं। वहीं, शिबू सोरेन की बड़ी बहू और झामुमो विधायक सीता सोरेन पहले दिन से पार्टी के फैसले से नाराज चल रही है और बताया जा रहा है कि वह पार्टी छोड़ सकती है। वहीं हेमंत सोरेन के छोटे भाई और सीता सोरेन के समर्थक विधायक बसंत सोरेन भी पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

बागी विधायक बना सकते हैं नई पार्टी

जानकारों के अनुसार पार्टी से नाराज चल रहे चारों विधायक जल्द ही झामुमो का साथ छोड़ सकते है। इसके साथ वह किसी दल में जाने से बचते हुए अपनी खुद की ”झारखंड बचाओ पार्टी” बना सकते हैं।

CM बनते ही विधायक शिफ्ट हुए हैदराबाद

शुक्रवार को चंपई सोरेन की शपथ के दौरान ही, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के ज्यादातर विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई। तो शाम तक गठबंधन सरकार के करीब 40 विधायक हैदराबाद शिफ्ट कर दिए गए। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए हैदराबाद में झारखंड के विधायकों के ठहरने के लिए शानदार इंतजाम किया गया है। हैदराबाद एयरपोर्ट से विधायकों को लक्जरी बसों में बिठाकर लियोनिया रिसॉर्ट ले जाया गया। इस दौरान पूरे रास्ते में पुलिस तैनात थी। हैदराबाद में झारखंड के विधायकों को हाई सिक्योरिटी में रखा गया है। हर MLA के साथ 2-2 जवान तैनात किए गए हैं।

Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More
Jharkhand

दूसरे दिन की पूछताछ के बाद झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार,

आप्त सचिव और इसके निजी सहायक के अवैध धंधों की नहीं है जानकारी रंजन कुमार सिंह रांची (झारखंड)। जैसी आशंका थी, दूसरे दिन छह घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आलमगीर आलम 11:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे। ED ने उनसे पूछताछ […]

Read More
Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More