झारखण्ड: गोड्डा में लव ट्रायंगल में डबल मर्डर,

  • टीचर ने साथी शिक्षक और शिक्षिका को मारी गोली, खुद की सुसाइड की कोशिश

नया लुक ब्यूरो

रांची/ गोड्डा।  गोड्डा में लव ट्रायंगल में दो लोगों का मर्डर कर दिया गया है। मिली खबर के मुताबिक एक टीचर ने साथी शिक्षक और शिक्षिका को गोली मार दी और खुद भी सुसाइड की कोशिश की। जिले के पोड़ैयाहाट स्थित उत्क्रमित विद्यालय में गोलीबारी होने से दो शिक्षकों की मौत की खबर मिल रही है।

वहीं, एक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। एक शिक्षक ने दूसरे शिक्षक और शिक्षिका को गोली मारी फिर खुद पर भी गोली चला दी। घटना स्कूल की लाइब्रेरी के कमरे में हुई है। मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। लाइब्रेरी में बंद लाशों को बाहर निकालने के लिए दरवाजा तोड़ा गया है।

ये है पूरी घटना

बताया जा रहा है गोली चलाने वाले शिक्षक का शिक्षिका के साथ पहले से प्रेम प्रसंग था। लेकिन बाद में शिक्षिका की दोस्ती दूसरे शिक्षक से बढ़ने लगी। इसी आक्रोश में पहले शिक्षक ने दोनों पर गोली चला दी और फिर खुद को भी शूट कर सुसाइड की कोशिश की। गोली चलाने वाले शिक्षक का नाम रविरंजन बताया जा रहा है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में एडमीट किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली खबर के मुताबिक रविरंजन ने तीन बार गोली चलाने के लिए एक नहीं तीन देसी कट्टों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने तीनों देसी कट्टा बरामद कर लिया है।

Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More
Jharkhand

दूसरे दिन की पूछताछ के बाद झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार,

आप्त सचिव और इसके निजी सहायक के अवैध धंधों की नहीं है जानकारी रंजन कुमार सिंह रांची (झारखंड)। जैसी आशंका थी, दूसरे दिन छह घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आलमगीर आलम 11:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे। ED ने उनसे पूछताछ […]

Read More
Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More