अनोखा विवाह बना चर्चा का विषय

  • 103 साल का दुल्हा और 49 वर्ष की दुल्हन
  • भोपाल मध्यप्रदेश में एक शख्स ने निकाह कर किया रिकॉर्ड

लखनऊ। उम्र लाठी के सहारे चलने की लेकिन हौसला युवा की तरह। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का जहां एक शख्स की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस एक अनोखे निकाह की जमकर चर्चा हो रही है। यह निकाह तो साल 2023 में हुआ था। निकाह अनोखा इसलिए है क्योंकि इसमें दूल्हे की उम्र 103 साल है और दुल्हन की उम्र 49 साल। भोपाल के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर ने 103 साल की उम्र में 49 साल की फिरोज जहां से निकाह किया। यह निकाह पिछले साल हुआ था। बताया गया है कि किसी ने रविवार को सोशल मिडिया (Social media) पर इसका वीडियो वायरल कर दिया। हबीब नजर की यह तीसरी शादी है।

बताया गया है कि वायरल वीडियो में हबीब नजर एक ऑटो में अपनी दुल्हन के साथ निकाह कर वापस अपने घर लौटते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में हबीब को लोग बधाइयां देते भी नजर आ रहे हैं। हबीब मुस्कुराते हुए सबका शुक्रिया अदा करते दिख रहे हैं।

103 साल की उम्र में तीसरा निकाह

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के इतवारा में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर का पहला निकाह नासिक में हुआ था। दूसरा निकाह लखनऊ में हुआ था। बताया गया है कि कुछ समय पहले दूसरी पत्नी के इंतकाल के बाद हबीब को अकेलापन सताने लगा। इस पर उन्होंने निकाह करने का फैसला किया। फिरोज जहां के रूप में उन्हें नयी हमसफर मिली। वो खुद भी पति के इंतकाल के बाद अकेली थीं। फिरोज के मुताबिक वो इस निकाह के इसलिए मान गईं क्योंकि हबीब का ध्यान रखने के लिए कोई नहीं था।

Madhya Pradesh

सड़क फिर बनी काल, इंदौर में भीषण हादसा, आठ की मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एसयूवी सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इंदौर ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर कल देर रात एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्र में धार […]

Read More
homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More