ट्रांसफर फैक्ट्री में लाखों का डाका

  • चिनहट के औधोगिक क्षेत्र में वारदात
  • कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
  • संदेह के घेरे में कुछ शख्स पुलिस ने उनपर गड़ाई नजरें

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में दुस्साहसिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिनहट क्षेत्र के देवा रोड पर औधौगिक इलाके के अप्ट्रान चौकी से कुछ पर स्थित बालाजी ट्रांसफर फैक्ट्री में शुक्रवार की रात गेट से घुसे आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने वहां पर सो रहे कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपयों का कॉपर लूट ले गए। विरोध करने पर कर्मचारियों के हाथ-पांव बांध दिए और लूट-पाट कर भाग निकले। शनिवार सुबह संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था के अलावा डीसीपी पूर्वी राजेश श्रीवास्तव सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर पड़ताल कर रही है, जबकि डकैतों की खोज में अफसरों ने पुलिस की पांच टीमें लगा दी। इसमें क्राइम ब्रांच की टीम भी शामिल है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

चौक में रहने वाले संजय अग्रवाल की चिनहट क्षेत्र के देवा रोड स्थित औधोगिक क्षेत्र में अप्ट्रान चौकी से कुछ पर स्थित बालाजी के नाम से ट्रांसफर फैक्ट्री है। शुक्रवार की करीब आधी रात को मुख्य गेट से आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश फैक्ट्री के भीतर घुस आए। डकैतों ने फैक्ट्री में दाखिल होते ही वहां पर सो रहे राम आधार, विक्रम कश्यप, नितीश कुमार, विमल कश्यप, अजीत सिंह कश्यप व चौथी यादव सहित अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया और फैक्ट्री में रखा करीब 75 लाख रुपए कीमत का तांबा लूट ले गए। बताया जा रहा है कि बगल में बिस्किट फैक्ट्री के कर्मचारी यहां आकर सो रहे थे।
डीसीपी पूर्वी के मुताबिक मामले को गम्भीरता से लेते हुए डकैतों की खोज में पुलिस की पांच टीमें लगा दी गई हैं।

भौगोलिक स्थिति से वाकिफ थे बदमाश

बदमाश बालाजी ट्रांसफर फैक्ट्री की भौगोलिक स्थिति से पूरी तरह से वाकिफ थे। यही वजह है कि बदमाश आराम से आए और आराम से घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकले। जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि बदमाश जिस प्रकार भीतर घुसे, उससे साफ है कि उन्हें बालाजी ट्रांसफर फैक्ट्री की भौगोलिक स्थिति पता थी।

किसी जानने वाले की भूमिका पर संदेह

बदमाशों ने जिस प्रकार यह वारदात की है, उससे पुलिस घटना में बालाजी ट्रांसफर फैक्ट्री से जुड़े किसी व्यक्ति अथवा करीबी की भूमिका होने का संदेह जता रही है। पुलिस इस मामले में कई दिशाओं में पड़ताल कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे होते तो मिलती मदद

देवा रोड स्थित औधोगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी से कुछ पर हुई पर घटना हुई। फैक्ट्री CCTV  कैमरे से नदारद है। यहां लाखों का कारोबार फिर भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। यहां अगर CCTV कैमरा लगा होता तो शायद डकैतों के बारे में पुलिस को शुरुआत में ही कुछ न कुछ सुराग हाथ लग जाता। हालांकि पुलिस उस रास्ते के बारे में छानबीन कर रही है, जहां से डकैत वाहन में लाखों रुपयों का कॉपर लेकर भागने की आशंका जताई जा रही है।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More