उत्तर भारत के कई हिस्से कोहरे के आगोश में, विलंब से चल रही 28 ट्रेनें

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर और कोहरा छाये रहने के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा जिससे सैकड़ों यात्री हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशनों पर घंटों प्रतीक्षारत हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक अनुसार घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें विलंब से चल रही है। हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कम से कम चार से पांच घंटे देरी से चल रही है। कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गयी है, जिससे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान संचालन में देरी हुई और कुछ उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वायु गुणवत्ता आज ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी। सुबह 08 .00 बजे आनंद विहार क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 403 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 जनवरी की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। जम्मू संभाग, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड में कोहरे के असर से दृश्यता कम हुई है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More