SDM ने चलाया स्वच्छता अभियान, हर तरफ रामोत्सव पर्व की तैयारी

नितिन गुप्ता

बिल्हौर/ कानपुर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामोत्सव पर्व को लेकर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है। इसी के तहत 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छ तीर्थ अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को बिल्हौर में उपजिलाधिकारी ने स्वयं झाड़ू पकड़कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर उनके साथ में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा और कई सफाई कर्मी भी शामिल हुए।

स्वच्छता अभियान कोतवालेश्वर मंदिर और उसके आसपास चलाया गया। स्वच्छता व सुंदरीकरण अभियान बिल्हौर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालय में भी चल रहा है। बिल्हौर के वनखंडेश्वर मंदिर में 22 जनवरी को सुंदरकांड होगा व विशाल भव्य भंडारा का आयोजन गजानन युवा सेवा समिति बिल्हौर के नेतृत्व में किया जाएगा।

समिति ने जगह-जगह बिल्हौर नगर में झंडे लगाने की शुरुआत आतिशबाजी से की वहीं दूसरी ओर बिल्हौर के सर्राफा बाजार कमेटी ने भगवान राम के आगमन के भव्य गेट, झंडे व झालर लगाकर बिल्हौर को चकाचौंध कर दिया है। इस वक्त पूरे बिल्हौर कस्बे में रामराज का माहौल दिखाई दे रहा है।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More