राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर आधे दिन बंद रहेंगे केन्द्र के कार्यालय

नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को नवनिर्मित राम जन्म भूमि मंदिर में राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर केन्द्र सरकार के कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश रहेगा। कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के गुरुवार को जारी एक परिपत्र के अनुसार अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर केन्द्र सरकार के सभी कार्यालय और केन्द्र सरकार के उपक्रम पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे से अपराह्न ढाई बजे तक बंद रहेंगे।

मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह सूचना सभी संबद्ध विभागों और कार्यालयों को प्रेषित कर दी गयी है। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के 2019 के निर्णय के अनुसार एक गैर सरकारी न्यास द्वारा अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। वहां मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नयी मूर्ति गुरुवार को धार्मिक विधि-विधान के साथ स्थापित की गयी। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मंगलवार को की जायेगी।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More