देश की सेवा करने का अवसर देती है NCC : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश को दिए गए नेशनल कैडेट कोर (NCC) के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि NCC अनुशासन और साहस के साथ देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। केजरीवाल ने सोमवार को यहाँ दिल्ली कैंट में डीजी NCC गणतंत्र दिवस परेड कैंप के निरीक्षण के दौरान NCC के महत्वपूर्ण योगदान को जमकर सराहा। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि NCC अनुशासन और साहस के साथ देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। NCC ने अपने देश के युवाओं को ऊर्जावान, उद्यमी और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाई है। NCC प्रशिक्षण का उद्देश्य देश की वर्तमान चुनौतियों के साथ तालमेल बैठाकर कैडेट्स का सर्वांगीण विकास करना है।

उन्होंने कहा, “हमारे देश के भविष्य के रूप में खड़े NCC कैडेट्स के बीच उपस्थित होना उनके लिए बहुत वर्ग की बात है। हमारा देश अपनी विविध संस्कृति, विभिन्न भाषाओं और धर्मों के साथ ‘विविधता में एकता’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करता है। ‘एकता और अनुशासन’ के अपने आदर्श वाक्य के साथ NCC भारत के संविधान में निहित देशभक्ति और धर्म निरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आई है। उन्होंने कहा कि NCC कैडेट्स ने नशा मुक्ति, पृथ्वी बचाओ, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ और दहेज उत्पीड़न समेत कई विषयों पर समाज में जागरूकता फैलाने में अहम योगदान दिया है। ऐसा कोई सामाजिक कार्य या जागरूकता अभियान नहीं है, जिसमें NCC ने अपनी मिसाल नहीं छोड़ी है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More