रामायण सीरियल के जामवंत को अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण का इंतजार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

वाराणसी। रामायण में जामवंत की भूमिका निभाने वाले कलाकार को राम मंदिर उद्घाटन समारोह के निमंत्रण का इंतजार है। जामवंत कह सुनु रघुराया। जा पर नाथ करहु तुम्ह दाया॥ ताहि सदा शुभ कुसल निरंतर। सुर नर मुनि प्रसन्न ता ऊपर॥…श्रीराम चरित मानस की यह पंक्तियां सुनाते हुए रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण में जामवंत की भूमिका निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय थोड़े भावुक हो जाते हैं। वे कहते हैं प्रभु श्रीराम की कृपा ही थी भदोही जैसे छोटे से जिले से निकलकर वे राष्ट्रीय फलक पर छा पाए।

मीडिया से बातचीत में राजशेखर उपाध्याय ने बताया कि जब मैं मुंबई जैसे महानगर में पहुंचे तो कई छोटे-छोटे रोल और काम कर आजीविका चलाई, लेकिन श्रीराम की कृपा से उनकी मुलाकात पापा जी (रामायण सीरियल में काम करने वाले हर कलाकार रामानंद सागर को पापा जी ही बुलाते थे) से हुई। उनकी कद काठी और सुडौल शरीर को देखकर उन्होंने मुझे जामवंत की भूमिका निभाने का आफर दिया। बताया कि रामायण सीरियल में उन्होंने जामवंत के अलावा श्रीधर, मकराच्छ, अग्निदेव और आर्य सुमागध जैसे छोटे-छोटे रोल भी निभाए थे। बताया कि यह प्रभु श्रीराम की कृपा दृष्टि ही रही कि जिस भूमिका को मैंने मुखौटे के पीछे रहकर निभाया। वह अमर हो गया। आज भी जामवंत की आवाज और संवाद के कारण लोग मुझे पहचानते हैं।

जामवंत को भी श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र का इंतजार

रामायण सीरियल के शुरू होने के पीछे की कहानी को बताते हुए उन्होंने कहा कि सीरियल शुरू होने के कुछ साल पहले पापा जी काफी परेशान रहते थे। एक दिन हमारी मुलाकात हुई तो मैंने उन्हें आत्मिक शांति के लिए सुबह-शाम रामचरित मानस पाठ करने की सलाह दी। इसके बाद वे इतने रम गए कि रामायण सीरियल बनाने की ठानी और किरदारों की कास्टिंग शुरू की गई। बताया कि सीरियल शुरू होने के बाद कई बाधाएं आई, लेकिन ऐसा लग रहा था कि मानों की प्रभु श्रीराम ही सीरियल की सारी बाधाओं को दूर कर रहे हैं और स्वत: ही सारी चीजें हो जाती थी।

बताया कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर सनातन धर्म की ध्वजा को पूरे में विश्व में फहराने का कार्य करेगा। प्रभु श्रीराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी को इस काम के लिए चुना है। देश वासियों का सौभाग्य है कि हम इसके साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अभी नहीं मिला है, लेकिन उन्हें प्रभु श्रीराम की पाती का इंतजार है। बताया रामायण में जामवंत प्रभु श्रीराम की सेना के मंत्री की भूमिका में थे। प्रभु श्रीराम उनसे सलाह लेकर ही कुछ काम करते थे। आज जब प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो अपने अभिनय से रामायण को अमर कर देने वाले किरदारों को भी निमंत्रण मिलना चाहिए।

Purvanchal

ग्रीष्मावकाश घोषित करने से पहले बच्चों को पढ़ाया गया पर्यावरण का पाठ

छुट्टी के दौरान घरों खेतो में पेंड लगाने की दिलाई गई शपथ खमरिया खीरी ईसानगर-खमरिया क्षेत्र में सोमवार को सभी स्कूल व कालेजों ने ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया। इस बीच सीताराम मनवार पब्लिक इण्टर कालेज महरिया में प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण में पेंडो के महत्व के बारे के जानकारी देकर आगामी माह में […]

Read More
Raj Dharm UP

अमीनाबाद में व्यापारियों ने किया योगी का स्वागत

लखनऊ। अमीनाबाद सभा में पहुंचे योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते अमीनाबाद संघर्ष समिति के सदस्य अमीनाबाद में राजनाथ सिंह के समर्थन में सभा में शामिल हुए उतर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ  से मिले अमीनाबाद संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के अनुसार योगी आदित्यनाथ से मिलकर पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की व अमीनाबाद आने पर […]

Read More
Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More