किष्किंधा से आशियाना आया रथ आज होगा नेपाल के लिए रवाना

  • रथ के समक्ष आशियाना परिवार ने किया पूजा अर्चना का कार्यक्रम
  • कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चे हुए शामिल

लखनऊ। आशियाना कालोनी स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को कर्नाटक के किष्किंधा से आए रथ पर पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शामिल हुए। इस अवसर श्रद्धालूओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और पूजा अर्चना की। कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य अशोक अवस्थी ने बताया कि बीती 28 दिसंबर को कर्नाटक के किष्किंधा से यह रथ आशियाना आया था। रथ को जगदम्बे महादेव मंदिर परिसर में ठहराया गया। मंगलवार को रथ के समक्ष हनुमान चालीसा और पूजन पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने बजरंगबली की पूजा अर्चना से होने से होने वाले लाभों का व्याख्यान करते हुए कहा कि इनकी पूजा से व्यक्ति को बहुत लाभ प्राप्त होते हैं।
आशियाना परिवार की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में आरडी दिवेदी, व्यवसाई शिव शंकर अवस्थी, मुरलीधर आहूजा, नानक चंद लखमानी, अनिल शुक्ला, आरटी पांडे, अंजू अवस्थी, अशोक रघुवंशी, राजेंद्र पांडे समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More