झारखंड : नये साल में मौसम का बिगड़ेगा मिजाज़

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखंड में नये साल में मौसम चौंकाने वाला है। आने वाली तीन और चार जनवरी को रांची में बारिश होने के आसार हैं। दो जनवरी को राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में बादल छाये रहेंगे। मौसम का यह हाल पांच जनवरी तक रहेगा। छह जनवरी को बादल के हटते ही पारे में फिर गिरावट आने की संभावना है, ठंड बढ़ जायेगी। नये साल के पहले दिन मौसम खुशनुमा रहेगा। 29-30 दिसम्बर को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की संभावना है। तमिलनाडु में आये तूफान और पश्चिमी विक्षोभ ने झारखंड में ठंड का खेल बिगाड़ दिया। ​दिसम्बर में केवल पांच रोज यानी  सात से 11 दिसंबर तक ही शीतलहर चली। इसके बाद से न्यूनतम पारा लगातार चढ़ता रहा। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, एक जनवरी को कंपकंपाने वाली ठंड नहीं रहेगी।

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि तमिलनाडु में आये चक्रवात ने हवा का रुख बदल दिया, जिससे पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का सिस्टम ​बदल दिया। इससे उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवा झारखंड में कम आई। इसलिए न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं हुआ। दिसंबर के आखिरी हफ्ता ओर नये साल के पहले दिन भी ज्यादा ठंडा नहीं रहेगा।

Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More
Jharkhand

दूसरे दिन की पूछताछ के बाद झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार,

आप्त सचिव और इसके निजी सहायक के अवैध धंधों की नहीं है जानकारी रंजन कुमार सिंह रांची (झारखंड)। जैसी आशंका थी, दूसरे दिन छह घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आलमगीर आलम 11:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे। ED ने उनसे पूछताछ […]

Read More
Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More