भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को बटेश्वर को मिलेगी करोड़ों की सौगात

  • धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा अटल जी का बटेश्वर
  • बटेश्वर में 10451.43 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे सीएम योगी
  • भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केंद्र व प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण

आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके पैतृक गांव बटेश्वर में हुए विकास कार्य और सांस्कृतिक संकुल केंद्र व पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का लोकार्पण 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। योगी सुबह नौ बजे बटेश्वर पहुंचेंगे। यहां पर सीएम योगी 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने बटेश्वर का दौरा किया।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर को देखने के लिए देश- विदेश से पर्यटक आएं और यहां धार्मिक पर्यटक का आनंद लें। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास की गंगा बहा दी है।बटेश्वर के विकास के लिए 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं बनाई है, जिसका शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अब बटेश्वर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली और धार्मिक पर्यटन के लिए देश- विदेश में पहचाना जाएगा। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बटेश्वर का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल को देखा और वहां पर तैयारियों को पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था, सड़क व मुख्यमंत्री के आगमन के संभावित मार्ग, बटेश्वर मंदिर व सांस्कृतिक संकुल परिसर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नालों की साफ सफाई, वॉल पेंटिंग, सड़क मरम्मत आदि विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित को कड़े दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बटेश्वर का भी निरीक्षण किया जहां उचित साफ- सफाई न मिलने पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई तथा नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संभावित आगमन 25 दिसंबर को बटेश्वर में प्रस्तावित है। यहां पर मुख्यमंत्री द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केन्द्र के भवन का लोकार्पण तथा उसी परिसर में अटल जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह सभी परियोजनाएं संस्कृति व पर्यटन विभाग की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आगरा व मथुरा के लिए हेलीपोर्ट सेवाओं के अंतर्गत हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ भी करेंगे। यहां पर सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे तथा तीन दिवसीय अटल कृषि मेला तथा कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वहीं लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। बता दें कि यमुना नदी के किनारे 108 मंदिरों की श्रृंखला हैं, जो अपनी धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता का गुणगान करते हैं। बटेश्वर मंदिरों के घाटों का निर्माण मंदिरों पर जीर्णोद्धार व पार्क आदि का एकीकृत विकास हुआ है। दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु पर्यटन की दृष्टि से जहां पर सर्वाधिक विकास किया है, इससे पर्यटकों की संख्या बढेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

CM योगी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म स्थान बटेश्वर में 25 दिसंबर को शिलान्यास व लोकार्पण की जाने वाली परियोजना….

लोकार्पण

• भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केन्द्र के भवन और मूर्ति का लोकार्पण- 1223.00 लाख

शिलान्यास-

बटेश्वर मंदिर कॉम्प्लेक्स (घाट कार्य) – 2401.16 लाख

• बटेश्वर मंदिर कॉम्प्लेक्स (एकीकृत विकास कार्य) – 2401.16 लाख

• प्राचीन मंदिरों का हेरिटेज कंजर्वेशन, बाह- 1757.20 लाख

• प्राचीन पवित्र कुंड का पर्यटन विकास, बाह- 1319.27 लाख

• प्राचीन मंदिरों पर फसाड लाइटिंग, बाह – 992.23 लाख

• लेजर शो की स्थापना, बाह – 453.80 लाख

• जैन तीर्थ स्थल, शौरीपुर, बाह – 274.35 लाख

• वन क्षेत्र ईको टूरिज्म, रपड़ी, फिरोजाबाद – 193.90 लाख 

कुल योग- 10451.43 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण ।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More