सीएचसी कोहंडौर के अधीक्षक डॉक्टर भरत पाठक का निधन स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर

  • बाइस दिन से मेदांता अस्पताल में लीवर का चल रहा था इलाज
  • सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले थे डाक्टर भरत पाठक

अजीत तिवारी

प्रतापगढ़ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर के अधीक्षक भारत पाठक 50 की इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में मंगलवार की रात इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की जानकारी होने पर प्रतापगढ़ जनपद स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। डाक्टर पाठक मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति थे लीवर की बीमारी से काफी समय से पीड़ित थे। बाइस दिन से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टर पाठक की पत्नी हिमाली पाठक दंत चिकित्सक है जो प्रयागराज में रहकर प्राइवेट प्रैक्टिस करती है।

फाइल फोटो डाक्टर भरत पाठक अधिक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर प्रतापगढ़

डाक्टर भरत पाठक के एक बेटा और एक बेटी है बेटा कक्षा 11 का छात्र है और बेटी कक्षा 5 की छात्रा है। मूलतः सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले डाक्टर पाठक कई सालों से प्रयागराज जिले में मकान बनाकर निवास करते थे। डाक्टर भरत पाठक के निधन सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे एन शुक्ला पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी लोकेश कुमार श्रीवास्तव डाक्टर आरिफ हुसैन डाक्टर इरफान अली डाक्टर अभिजीत सिंह डाक्टर महेंद्र सिंह सहित तमाम लोगों ने संवेदना व्यक्त की है।

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More