भाजपा बेवजह दे रही है संसद में सुरक्षा के मामले को राजनीतिक रंग : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी संसद में सुरक्षा से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण कर इस गंभीर मामले को बेवजह राजनीति रंग दे रही है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष नहीं बल्कि भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है और दिल्ली पुलिस ने न्यायालय में कहा है कि यह आतंकवादी हमला है जबकि विपक्ष बराबर इसे सुरक्षा में चूक का मुद्दा बता रहा है इसलिए विपक्ष नहीं बल्कि भाजपा इसका राजनीतिकरण कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि BJP सरकार दावा करती है कि नया संसद भवन दुनिया का सबसे सुरक्षित भवन है। संसद के इस भवन के निर्माण पर आर्थिक संकट के दौर में भी बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया गया है। उन्होंने सवाल किया कि जिस सांसद ने इन युवकों को पास दिया था वह कौन है। इससे बड़ी बात यह है कि सुरक्षा के मुद्दे को लेकर आवाज उठाने वाले सांसदों को सदन से निलंबित किया जा रहा है और जिस सांसद ने युवकों को संसद भवन का पास दिया उनके खिलाफ कुछ नहीं हो रहा है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More