ब्रह्मचारी का राज, व्यभिचारियों पर गाज,

गाजियाबाद में स्पा सेंटरों से 65 धरे गये!

मनोज श्रीवास्तव

लखनऊ। गाजियाबाद पुलिस ने वैभव खंड के आदित्य मॉल में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार कराने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके छह स्पा सेंटरों से 65 लोगों को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि मालिक और मैनेजर युवती एवं महिलाओं को डरा-धमकाकर उनसे जबरन देह व्यापार करा रहे थे। छापे की कार्रवाई में पुलिस को लैपटॉप, ऑनलाइन वॉलेट के बारकोड, रजिस्टर, फोन, नकदी व कुछ पर्चियां मिलीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि आदित्य मॉल के अंदर जगह-जगह स्पा सेंटर के अंदर देह व्यापार चलने की खबर मिली थी।
दो दिन पहले टीम को सिविल कपडों में भेजकर सटीक जानकारी ली गई। शुक्रवार को दोपहर से सेंटर में आने वाले लोगों पर नजर रखी गई। मौका मिलते ही पुलिस टीम के साथ रिनिशा स्पा सेंटर, सतवा स्पा सेंटर, पल्स एंड पेटल्स मसाज व स्पा सेंटर, पल्स एंड पेटल्स सेंटर, रिलीफ थैरेपी व कोकून स्पा सेंटर में छापे की कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर मैनेजर और मालिक भागने लगे।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More