यूपी फिल्म सिटी में होंगी समस्त सुविधाएं : ब्रजेश पाठक

लखनऊ । कलाकारों से मिलकर अच्छा लगता है, क्योंकि उन्होंने साधना करके कला को हासिल किया होता है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार ऐसी फिल्म नगरी की स्थापना करने की दिशा में काम कर रही है, जहां कलाकारों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलें। ये बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हुनर क्रिएशन्स क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से यहां गोमतीनगर विस्तार के एक होटल में आयोजित ‘अवध फेस्टिवल’ में बॉलीवुड और शास्त्रीय संगीत की दुनिया के चमकते सितारों को नौशाद सम्मान से नवाजते हुए कहीं।

उपमुख्यमंत्री ने यहां गायक शान, सितारवादक संगीतकार इमरान खान, गायिका माहिरी बोस, गायिका प्रियंका बर्वे, अंतरा नन्दी, प्रशासनिक अधिकारी हरिओम और रंगकर्मी सुरेश शर्मा को नौशाद सम्मान से स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र इत्यादि देकर अलंकृत किया। फखरुद्दीन अली अहमद कमेटी के अध्यक्ष तुरब जैदी, सैन्य अधिकारियों व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में चले समारोह में संगीत की शानदार महफिल भी सजी। इससे पहले संयोजक जफर नबी ने एसोसिशन की पिछले डेढ़ दशक की गतिविधियों से रूबरू कराते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

रंग निर्देशक सलीम आरिफ के कुशल संचालन में संगीत की महफिल का आगाज युवा गायिका अंतरा नंदी ने चार दिनों का प्यार हो रब्बा बड़ी लंबी जुदाई…. गीत से किया। गुरु व पिता जयंत बोस की शिष्या माहिरी बोस ने महफिल को चंद गजलों से सराबोर कर दिया। तो प्रियंका बर्वे नौशाद के फिल्मी नगमों का रस बरसाया। सुप्रसिद्ध गायिका आनन्दिता चटर्जी ने भी लाजवाब गीत पेश किए। इस दौरान अमीर खुसरो की रचना पर नृत्य की भी सुंदर प्रस्तुति हुई। अन्त में सीकर घराने से ताल्लुक रखने वाले सितार वादक इमरान खान ने पूरी शास्त्रीयता निभाते हुए मोहे पनघट पे नंदलाल….. रचना सुनाई। तबले पर रत्नेश मिश्र ने खूबसूरती से साथ निभाया।

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More