शनिवार के दिन इन राशियों को हो सकता है जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

मेष : आप सोचते कुछ हैं और होता कुछ और है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना के बनाए गए लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं, खर्च बढ़ेंगे।

वृषभ : आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन : लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भय बना रहेगा, संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

कर्क : सोचने-समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें

कुछ भी करने से पहले ज़रूर चेक करें काल से संबंधित ये जानकारी

सिंह : परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें। आज मौन रहना ही लाभदायक होगा।

कन्या : समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा।

तुला : आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति के विवाद समाप्त होंगे।

वृश्चिक : अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीडि़त रहेंगे, दिन मध्यम है।

ये भी पढ़ें

IIT-BHU किश्त-दो : घोटालों की नींव पर बना है फैकल्टी अपार्टमेंट और डायरेक्टर बंगला

धनु : समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा, खर्च बढ़ सकता है। यात्रा के योग टालें।

मकर : आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएंगे।

कुम्भ : आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

मीन : समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी ना करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन (12 मई, रविवार), जानिए आज का पंचांग

शुभ-अशुभ फल जानने के लिए आपको जानना पड़ेगा आज का राशिफल राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग- 12 मई, 2024, रविवार आज और कल का दिन खास 12 मई 2024 : श्री आदिगुरु शंकराचार्य जयंती आज। 12 मई 2024 : मदर्स डे आज। 12 मई 2024 : सूरदास जयंती आज। 12 […]

Read More
Astrology Life Style

मानसिक तनाव की सूचना देते हैं ग्रह

जीवन में मानसिक कष्ट भी कम परेशान नहीं करता। कोई न कोई तनाव अक्सर ही रहता है। वैसे इस तनाव का ग्रह-नक्षत्रों से भी संबंध होता है। मानसिक तनाव के कारण और उपाय हम हमेशा यह सोचते हैं कि क्या करें जिससे जिंदगी से मानसिक तनाव दूर हो जाए। कुछ तो ऐसा हो जाए जिससे […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए बहुत शुभ है आज का दिन , जानें आज का राशिफल और पंचांग

मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु के लिए शुभ है आज का दिन, जानकर शुरू करें आज का दिन राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग 10 मई, 2024, शुक्रवार आज और कल का दिन खास 10 मई 2024 : आखातीज/अक्षय तृतीया आज। 10 मई 2024 : परशुराम जयंती आज। 10 मई 2024 […]

Read More