मास्क टीवी ओटीटी पर जल्द होगा लघु फ़िल्म रामनामी समुदाय का प्रीमियर!

लखनऊ। मास्क टीवी ओटीटी अपने नए नए कंटेंट को लेकर हमेशा चर्चा का केंद्रबिंदु बना रहता है। अब इस प्लेटफ़ॉर्म पर भगवान राम की भक्ति में लीन रहने वाले, और समाज के सबसे निचले तबके से संबंध रखने वाले सम्प्रदाय रामनामी संप्रदाय के ऊपर बनी लघु फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा। कहते हैं कि इस सम्प्रदाय की स्थापना भगवान परशुराम ने किया था। इस रामनामी संप्रदाय के लोग अपने शरीर पर ही राम नाम गुदवाकर भगवान राम की आराधना में लीन रहते हैं। राम नाम का शॉल ओढ़ाते हैं, और मोर पंख से बने मुकुट पहनते हैं। मास्क टीवी ओटीटी पर अभी हाल फिलहाल में रिलीज़ हुई वेबसिरिजों ने अच्छी खासी व्यूवरशिप व टीआरपी बटोरी थी, और अब उसी कड़ी में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रामनामी समुदाय के नाम पर बनी इस लघु फिल्म का प्रीमियर होने जा रहा है।

रामनामी समुदाय वास्तव में सामाजिक विभेद के दुष्परिणामों को इंगित करती हुई और एक समुदाय द्वारा अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा भाव को अन्यत्र तरीके से प्रस्तुत करने का तरीका भी सिखाती है। इसमें किसी के प्रति भी अहंकार और विद्वेष की कोई गुंजाइश नहीं है। विजेंद्र प्रताप बरेठ और तौसीफ आलम द्वारा लिखित, “रामनामी समुदाय” गरीबी और भेदभाव की दोहरी चुनौतियों का सामना करने वाले एक समर्पित व्यक्ति सुखीराम की कहानी कहती हुई लघु फिल्म है। इस कहानी के जरिये हम रामनामी समुदाय की परेशानियों और चुनौतियों से भी रूबरू होंगे। इसमें उनकी जीवन शैली और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि मानवीय भावनाओं को संवेदनात्मक रूप से उजागर करने वाली कहानियों को प्रदर्शित करके मास्क टीवी सहानुभूति, समझ और एकता की दिशा में बाकी के प्लेटफार्म से एक कदम आगे चल रही है। और आज के युग मे यह अपनेआप में बहुत बड़ी सफलता है। की आप दर्शक वर्ग के मिज़ाज को भांप गए हैं। यदि दर्शकों की पसन्द और नापसंद का इतना ख्याल रखा जाए तो दर्शकों के लिए सम्पूर्ण मनोरंजन इकट्ठे ही मिल सकता है। जो कि करने में मास्क टीवी सफल है।
मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट के अनुसार “रामनामी समुदाय“ के माध्यम से हम समाज के एक उपेक्षित तबके की कठिनाइयों परेशानियों को उजागर करने की कोशिश कर रहे हैं और यह भी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे यह समुदाय इतनी परेशानियों के बावजूद भी भगवद्भक्ति में एकाग्रचित होकर लीन है। अब आप सभी इस रामनामी समुदाय के जरिये एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार रहें।

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More