स्क्रैप गलाते वक्त एल्यूमीनियम फैक्ट्री में धमाका, दो मजदूर हताहत,

नया लुक ब्यूरो

हजारीबाग/रांची। झारखण्ड के हजारीबाग जिले के दामोडीह गांव में मौजूद एल्युमिनियम फैक्ट्री में शुक्रवार को जोरदार ब्लास्ट हुआ और इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर बिहार के गया जिले के रहने वाले थे। इस हादसे में किसी और मजदूर के घायल होने की खबर नहीं है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में एल्युमिनियम के बर्तन और दूसरे सामान तैयार होते हैं। इसे तैयार करने की एक पूरी प्रक्रिया है। इसमें स्क्रैप को पहले गलाया जाता है। इन्हें तरल पदार्थ में बदलने के बाद ही एल्यूमीनियम के सामान तैयार होते हैं।

दुर्घटना के वक्त फैक्ट्री की भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। अचानक भट्ठी में धमाका हो गया। भट्ठी के पास ही काम कर रहे दो मजदूर इस धमाके की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड दिया। इनके नाम रणजीत ठाकुर और सुखदेव साव हैं। शव देखते ही दो महिला मजदूर भी बेहोश हो गयीं लेकिन अब उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इसके अलावा अबतक किसी औऱ मजदूर के घायल होने की सूचना नहीं है।

इस हादसे में फैक्ट्री का भी बड़ा नुकसान हुआ है। भट्ठी में तैयार हो रही एल्यूमीनियम फैक्ट्री में चारो तरफ फैल गया है। धमाका इतना जोरदार था कि छत पर लगा एस्बेस्टस भी हवा में उड़ गया। जहां धमाका हुआ उससे थोड़ी दूरी पर 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। अगर यह भी भट्ठी के आसपास होते तो कैजुअल्टी औऱ ज्यादा हो सकती थी। इधर दोनों मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल जांच के लिए फैक्ट्री को सील कर दिया है।  इस धमाके को लेकर आसपास के ग्रामीण  कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस फैक्ट्री में 25 से 30 मजदूर काम करते हैं।

Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More
Jharkhand

दूसरे दिन की पूछताछ के बाद झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार,

आप्त सचिव और इसके निजी सहायक के अवैध धंधों की नहीं है जानकारी रंजन कुमार सिंह रांची (झारखंड)। जैसी आशंका थी, दूसरे दिन छह घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आलमगीर आलम 11:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे। ED ने उनसे पूछताछ […]

Read More
Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More