ठंडी हवाओं और रिमझिम बारिश से दिल्ली में मौसम सुहावना

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से चल रही ठंडी हवाओं और उसके बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश ने गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत दी है। पिछले दो दिनों से लोग बेमौसम गर्मी की गिरफ्त में थे। आज सुबह मौसम ने मिजाज बदला और राष्ट्रीय राजधानी तथा आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। कुछ ही पल बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। रिमझिम बारिश का आलम ऐसा रहा कि लोग अपनी दिनचर्या छाते और रेनकोट पहनकर करते नजर आये।

मौसम विभाग ने आज पूरे दिन बादल छाये रहने और बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि अगामी कुछ दिनों तक बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी के कारण तापमान में बहुत अधिक वृद्धि होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More