PCS-J  परीक्षा में जिले की स्नेहिल श्रीवास्तव को मिला 25वां रैंक

  • लोगों ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं

सगीर ए खाकसार

सिद्धार्थनगर। UP-PCS  (J) की परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार को जारी हुआ। इस परीक्षा में जिले की बेटी स्नेहिल श्रीवास्तव ने 25वां रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयीं है। स्नेहिल के पिता और कलक्ट्रेट में एलबीसी के पद पर कार्यरत पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव मूलत: इटवा तहसील के तिघरा घाट निवासी है। वर्तमान में शहर के शिवपुरी कालोनी में रह रहे हैं। स्नेहिल के PCS-J  में चयन होने से PCS-J जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव, प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ ठेकेदार ओम प्रकाश चौबे, ब्राम्हण महासभा के श्याम नारायण चौबे, अधिवक्ता उमेश सिंह सेंगर, बार काउन्सिल के पूर्व अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह, तालीमी बेदारी के प्रदेश अध्यक्ष सगीर ए खाकसार सहित बहुत लोगों ने बधाई ज्ञापित किया है।

पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव के संतान में सबसे बड़ी स्नेहिल श्रीवास्तव के PCS-J  2022 की परीक्षा में चयन होने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं स्नेहिल इस समय दिल्ली में है। इस मौके पर परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पिता के साथ ही माता मंजू श्रीवास्तव और परिवार के अन्य सदस्यों ने दूरभाष पर बधाई देते हुए शुभकामनायें दी। स्नेहिल की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की पढ़ाई जिले के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज से हुई। LLB की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई। LLM की पढ़ाई नेहरू विश्वविद्यालय नैनी से किया। स्नेहिल का UP-PCS  (J) की परीक्षा में यह दूसरा प्रयास था। स्नेहिल ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

Education

CBSE बोर्ड_2024: श्रीपर्णा तिवारी ने प्राप्त किये 91% मार्क्स

  लखनऊ/ श्रीपर्णा तिवारी ने CBSE बोर्ड 2024 बारहवीं की परीक्षा में 91% मार्क्स प्राप्त किये। श्रीपर्णा को इन महत्वपूर्ण 3 विषय (इकोनॉमिक में 94, इंग्लिश में 93 और बिजनेस स्टडीज में 90) मार्क्स मिले। यूपी के वरिष्ठ पत्रकार शाश्वत तिवारी की होनहार पुत्री श्रीपर्णा तिवारी ए.एम.सी. सेंटर, लखनऊ कैंट, के.वी. की मेघावी छात्रा है। […]

Read More
Education

शगुन ने ICSE बोर्ड की परीक्षा में प्राप्त किये 97.4℅ मार्क्स

लखनऊ/ अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (RDSO), मानक नगर के कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक मिथिलेश कुमार एवं सविता विश्वकर्मा की पुत्री शगुन जोकि सेंट मैरी कान्वेंट इण्टर कालेज, मानक नगर की छात्रा है। शगुन ने ICSE बोर्ड की परीक्षा में 97.4 % मार्क्स प्राप्त किये। शगुन को 3 विषय (कम्प्यूटर, बायोलॉजी, हिस्ट्री) में 100% मार्क्स […]

Read More
Education Religion

मानवता के कल्याण के लिए समर्पित था महावीर स्वामी का विचार

ऋचा सिंह|  हमारे देश में अनेक ऐसे संत ज्ञानी महापुरुष हुए हैं जिन्होंने न केवल भारत वरन पूरे विश्व में अपने ज्ञान का प्रकाश फैलाया है महावीर स्वामी उनमें से एक थे। जैन अनुश्रुतियों और परंपराओं के अनुसार जैन धर्म की उत्पत्ति और विकास में 24 तीर्थंकर सम्मिलित हैं इनमें से 22 तीर्थंकरों की ऐतिहासिकता […]

Read More