कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को चीन ने भी माना भारत का हिस्सा, फिर भड़का नेपाल, PM प्रचंड ने कहा चीन में उठाएंगे मुद्दा

उमेश तिवारी

काठमांडू/नेपाल। चीन द्वारा जारी किए गए नए नक्शे को लेकर उठा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चीन ने इस नक्शे में भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चीन को अपना हिस्सा दिखाया है। साथ ही वह वियतनाम, मलेशिया और फिलीपींस के भी कुछ हिस्से को अपना बताया है। इससे ये सभी देश चीन पर भड़क गए हैं। मगर यहां नेपाल की अलग समस्या है। भारत-चीन बॉर्डर से लगे भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को चीन ने भी हिंदुस्तान का ही हिस्सा माना है। चीन ने इन क्षेत्रों को नक्शे में भारत के ही क्षेत्र के तौर पर दर्शाया है। मगर नेपाल इन क्षेत्रों को अपना बताते हुए चीन से नाराजगी जाहिर की है।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ‘‘प्रचंड’’ अपनी आगामी चीन यात्रा के दौरान पड़ोसी देश की ओर से जारी किये गये नये मानचित्र से संबंधित मामला उठायेंगे जिसमें कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को भारतीय क्षेत्रों के रूप में दिखाया गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी सीपीएन-माओवादी सेंटर के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीपीएन-माओवादी सेंटर के प्रवक्ता अग्नि सापकोटा ने कहा कि इस सप्ताह चीन की ओर से जारी किये गये मानचित्र से संबंधित मामले को यात्रा के दौरान राजनयिक माध्यम से उठाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री प्रचंड 15 सितंबर को अमेरिका और बाद में चीन की यात्रा के लिए काठमांडू से रवाना होंगे।

प्रचंड ने कहा-चीन में उठाएंगे मुद्दा

प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने कहा कि अपनी आगामी चीन यात्रा के दौरान चीनी नेतृत्व के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान चीन द्वारा जारी किये गये मानचित्र से संबंधित मामले को राजनयिक माध्यम से उठाने की जरूरत है। नेपाल द्वारा 2020 में एक नया राजनीतिक मानचित्र प्रकाशित करने के बाद भारत और नेपाल के बीच संबंध कई मौकों पर तनावपूर्ण हो गए थे, जिसमें तीन भारतीय क्षेत्रों लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल के हिस्से के रूप में दिखाया गया था। भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे एकतरफा कार्रवाई बताया था और नेपाल को आगाह किया था कि क्षेत्रीय दावों का ऐसा कृत्रिम विस्तार उसे स्वीकार्य नहीं होगा।

चीन के नक्शे को भारत समेत ये देश कर चुके खारिज

चीन ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय मानचित्र का नया संस्करण जारी किया जिसे भारत, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान समेत कई देशों ने खारिज कर दिया था। भारत ने मंगलवार को चीन के तथाकथित ‘मानक मानचित्र’ पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था, जिसमें अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर दावा किया गया है। भारत ने कहा था कि इस तरह के कदम सीमा विवाद के समाधान को केवल जटिल बनाते हैं। विदेश मंत्रालय ने भी चीन के दावों को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया था।

International

सऊदी में भारतीय उच्चायुक्त ने अधिकारियों से आपसी हितों पर चर्चा

रियाद। सऊदी अरब में भारत के उच्चायुक्त डॉ. सुहेल अजाज खान ने सोमवार को ‘सऊदी नो कोड इनोवेशन’ शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जहां उन्होंने भारत में प्रौद्योगिकी नवाचारों और तकनीकी क्षेत्र में भारत-सऊदी सहयोग के बारे में बात की। राजदूत ने टेक फोर्ज द्वारा आयोजित समिट में भाग लेने वाली भारतीय टेक फर्मों के […]

Read More
International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
International

विदेश सचिव का ब्रिटेन दौरा, संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना अहम मुद्दो

लंदन। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ब्रिटेन के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान क्वात्रा ने गुरुवार को ब्रिटेन के कई मंत्रियों व अधिकारियों के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर लेकर जाने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश सचिव की चर्चा में सबसे अहम […]

Read More