कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के क्रिमिनल रिवीजन को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज किया

रांची। झारखंड में महिला के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोपी कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के क्रिमिनल रिवीजन पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया। हाईकोर्ट में 17 अगस्त की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी। जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाईकोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए प्रदीप यादव की याचिका को खारिज कर दी।

न्यायाधीश जस्टिस सुभाष चांद के कोर्ट में प्रदीप यादव की याचिका पर सुनवाई हुई थी। प्रदीप यादव ने दुमका कोर्ट में उनके खिलाफ शारीरिक शोषण के केस में हुए चार्जफ्रेम की प्रक्रिया को चुनौती दी थी। इस केस में फिलहाल वह बेल पर हैं। याचिका खारिज होने के बाद अब निचली अदालत में प्रदीप यादव को ट्रायल फेस करना होगा। (वार्ता)

Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More
Jharkhand

दूसरे दिन की पूछताछ के बाद झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार,

आप्त सचिव और इसके निजी सहायक के अवैध धंधों की नहीं है जानकारी रंजन कुमार सिंह रांची (झारखंड)। जैसी आशंका थी, दूसरे दिन छह घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आलमगीर आलम 11:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे। ED ने उनसे पूछताछ […]

Read More
Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More