यह विभाजन तो नही था

संजय तिवारी

अंग्रेज शासकों ने एक भारत के पूरब और पश्चिम एक एक रेखा खींच दी। कह दिया कि एक महादेश दो अलग अलग देशों में बांट रहे हैं। यानी एक हिस्सा पूरब, एक हिस्सा पश्चिम और बीच में हिंदुस्तान। पूरब और पश्चिम वाले को नाम दिया पाकिस्तान और कहा कि यह मुसलमान भाइयों के लिए है। बीच वाला हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन, ईसाई, यहूदी आदि के लिए छोड़ दिया। यह मोहम्मद अली जिन्ना को भी समझ में नहीं आया कि इतनी जल्दी यह कैसे मिल रहा है जबकि उनकी खुद की सोच थी कि उनके जीते जी पाकिस्तान तो नहीं मिलने वाला। जिन्ना का सपना साकार हो गया और दोनों रेखाओं के भीतर एक एक राष्ट्र पिता मिल गए। बंटवारे के बाद के पिता। पाकिस्तान के कायदे आजम और हिंदुस्तान के राष्ट्र पिता। यह कोई भी बुद्धिमान बड़ी गहराई से सोच सकता है कि एक महान और महादेश को बांटने के बाद कोई उसका पिता क्यों बन जाता है? कहीं दुनिया में और ऐसा हुआ तो नहीं है।

बहरहाल अंग्रेजी दोनों रेखाओं के बीच से मुसलमान समुदाय के लोगो ने दौड़ दौड़ कर घोषित पाकिस्तानी भूमि पर पहले से रह रहे लोगों को खदेड़ना और उनका कत्लेआम शुरू किया और खुद काबिज होने लगे। एक ही दिन पहले तक एक समग्र रहा भूभाग खंडित होकर लहू से लाल हो रहा था। पाकिस्तानी घोषित भूमि पर सदियों से रह रहे गैर मुसलमान समुदाय फसल की तरह काटा जाने लगा। बहू बेटियां माल़ असबाब बनाकर लूटी जाने लगीं। रेल गाड़ियों में भर भर कर लाशें बचे हुए भारत भूमि पर उतारी जाने लगीं। दोनो अंग्रेजी रेखाओं के पूरब और पश्चिम वाली भूमि पर कब्जे होने लगे।

उस समय के सभी हालात लिखने लगें तो बहुत कुछ और भी लिखना पड़ेगा लेकिन आज यह कुछ लिखना इसलिए जरूरी है क्योंकि नई पीढ़ी को कुछ भी पता नहीं है। हम जिसे आजादी कह रहे थे वह केवल देश का विभाजन भर था। लड़ तो रहे थे अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति के लिए लेकिन परिणाम मिला कि धरती बांट कर अंग्रेजों ने वह सब कर दिया जिसकी किसी भारतीय ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। चक्रवर्ती सम्राटों का भारत वर्ष तीन टुकड़ों में बांट कर कहा गया कि अब भारत स्वाधीन हो गया। यह कैसी स्वाधीनता थी और क्यों यहां वे लोग इस विभाजन को जश्ने आजादी बना कर कबूतर उड़ा रहे थे , यह अभी भी समझ से परे है। आप स्वयं सोचिए, पाकिस्तान नाम पा लेने के बाद भी इस भूभाग पर अंग्रेज ही शासक रहे। कई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बना कर समय गुजार देने वाले उस भूभाग के लिए नौ वर्षों तक कोई संविधान ही नहीं बना। बड़ी मशक्कत से बचे हुए भारत से जाकर वहां का संविधान बनाने वाले योगेंद्र मंडल किसी तरह वहां से जान बचा कर फिर भारत भाग कर आ गए और बंगाल में कहीं रह कर किसी दिन गुमनामी में मर गए।

यदि यह वास्तव में कोई विभाजन होता तो उसका कोई प्रारूप भी होता। लोगो के जानमाल की चिंता के साथ स्थानांतरण की कोई व्यवस्था बनी होती। लोगों की सुरक्षा, उनके खेती, कारोबार आदि पर चिंता हुई होती। लेकिन ऐसा तो कुछ हुआ ही नहीं। खास बात यह कि इसका औपचारिक इतिहास लिखने वालों ने कभी किसी सच को भी सामने नहीं आने दिया। दे दी हमें आजादी, बिना खड्ग बिना ढाल, यह गा गा कर देश और पीढ़ियों को गुमराह किया जाता रहा। यह कभी बताया ही नहीं गया कि अंग्रेजो से आजादी मांगने वाली कथित राजनीतिक आंदोलनकारी अहिंसा वाली टीम ने 1931 के गोलमेज सम्मेलन के बाद कोई आंदोलन किया ही नहीं। 1942 का भारत छोड़ो, केवल नाम का था क्योंकि दुनिया विश्वयुद्ध लड़ रही थी और अंग्रेज शासक को भारतीय सैनिकों की आवश्यकता थी। नेताजी की आजाद हिंद फौज की शक्ति से व्याकुल और विश्वयुद्ध से दरिद्र हो चुकी ब्रिटिश राजशाही के सामने भारत के विशाल भूभाग पर शासन करने की शक्ति नहीं रह गई थी। उनको नेहरू और जिन्ना में अपने भविष्य की तस्वीर दिख गई थी। दोनो को ही अपनी शर्तों पर राज देकर मुक्त भी हो गए और अधीनता भी बनाए रखा।

14 अगस्त से जब विभाजित भारत के टुकड़ों पर सांप्रदायिक आधार पर कब्जे की अंग्रेजी अनुमति मिल गई तो क्या मंजर सामने आया , उससे अब लगभग सभी परिचित हैं। वर्ष 2021 से भारत की सरकार ने जब विभाजन स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया तो स्वाभाविक रूप से उन्हें दिक्कत महसूस हुई होगी जो लाशों पर सिंहासन रख कर स्वयं बैठे रहे होंगे। भारत के शिखर नेतृत्व , सनातन के महानायक नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने उस सिंहासन को ही हटाकर नए सनातन मूल्य वाले सिंहासन का निर्माण कर दिया। आज के दिन को याद करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह विभाजन बहुत दर्दनाक था, बहुत पीड़ादाई और उससे भी ज्यादा मानव सभ्यता के इतिहास का एक क्रूर अध्याय भी।
वन्देमातरम।।

Analysis

दो टूकः PM का 10 साल में एक भी काम नहीं जो वोट दिला सके, हैट्रिक पर किचकिच

क्या पीएम मोदी ने कोई काम नहीं किया जो हिंदू-मुस्लिम के नाम पर आज भी वोट मांग रहे राजेश श्रीवास्तव देश में जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, सियासी जंग में नए-नए मुद्दों की एंट्री हो रही है। तीसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। ऐसे में हर पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। […]

Read More
Analysis

किस्सा दो तानाशाहों के हरम का ! यौन शोषण अपनों का ही !!

के. विक्रम राव  कम्युनिस्ट राष्ट्रनायक और उत्तर कोरिया के 42-वर्षीय तानाशाह किम जोंग उन ने राजधानी प्योंगयोंग में अपने राजनिवास के रनिवास को हरम बनाकर कुंवारी कन्याओं को यौन-खिलौना बना डाला है। याद रहे यही चीन-मित्र किम है जिसने इस्लामिक पाकिस्तान को अणुबम का फार्मूला उपलब्ध कराया था। उसने उसे बम प्रक्रिया को चीन से […]

Read More
Analysis

जनसाधारण को समर्पित है भाजपा का संकल्प पत्र  

  डॉ. सौरभ मालवीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने व्यक्तित्व एवं कृत्तिव से भारतीय राजनीति में अपनी एक ऐसी पहचान स्थापित की है जिसका कोई अन्य उदाहरण दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने भाजपा को निरंतर दस वर्ष केंद्र की सत्ता में बनाए रखा। भाजपा की प्राय: सभी पुरानी घोषणाओं विशेषकर अयोध्या में राम जन्मभूमि […]

Read More