ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर 28 फीसदी GST लगाने वाला विधेयक पारित

नई दिल्ली। राज्यसभा ने देश में ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर 28 प्रतिशत GST लगाये जाने से संबंधित केन्द्रीय माल एवं सेवा कर (CGST) संशोधन विधेयक 2023 और एकीक़ृत माल एवं सेवा कर (AGST) संशोधन विधेयक 2023 को आज बगैर किसी चर्चा के पारित कर लोकसभा को लौटा दिया। इन दोनों विधेयकों को लोकसभा ने आज ही पारित किया था। लोकसभा अध्यक्ष ने इन दोनों विधेयकों को धन विधेयक करार दिया था जिसके कारण इसको राज्यसभा से पारित करने के बाद लोकसभा को लौटा दिया गया है।

दोबार के स्थगन और भोजनावकाश के बाद कार्यवाही शुरू होने पर सदन को इन दोनों विधेयकों के लोकसभा से पारित होने की जानकारी दी गयी। इसके बाद सभपाति जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने इन दोनों विधेयकों को धन विधेयक घोषित किया है। इसके साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इन दोनों विधेयकों को सदन में पेश करने के लिए कहा। सीतारमण ने इन दोनों विधेयकों को सदन में पेश किया लेकिन विपक्षी सदस्य मणिपुर मुद्दे को लेकर भारी नारेबाजी करते रहे। इसी दौरान विपक्षी सदस्य वाकआउट कर गये और इन दोनों विधेयकों को बगैर किसी चर्चा के पारित कर लोकसभा को लौटा दिया गया। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More