भारत की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक शक्ति का वाहक बने युवा राजनयिक : धनखड़

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को युवा राजनयिकों से भारत की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक शक्ति का संदेश वाहक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि वे मानवता के छठे हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। धनखड़ ने उप राष्ट्रपति निवास पर भारतीय विदेश सेवा के युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें भारत की संस्कृति और सभ्यता की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। युवा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक शक्ति विश्व में उचित स्थान प्राप्त कर सके।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत को वैश्विक परिदृश्य में अभूतपूर्व स्थान और सम्मान प्राप्त हो रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है और देश निवेश और कारोबार का गंतव्य स्थल बन रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था को भारत में एक नयी आशा की किरण दिखाई देती है। धनखड़ ने कहा कि विश्व समुदाय में भारत का विशेष स्थान है। भारत सरकार की ओर से आने वाले किसी भी सुझाव को सबसे शक्तिशाली देश गंभीरता से लेटे हैं। कूटनीति की बारीकियों का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों से भारत की संस्कृति, सभ्यतागत लोकाचार और पृष्ठभूमि के बारे में पूरी तरह से अवगत होने का आह्वान किया क्योंकि ये देश को वैश्विक मंच पर अद्वितीय बनाते हैं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More