‘PMC वैगनर के सदस्य रूस के रोस्तोव को छोड़कर फील्ड शिविरों की ओर लौटे’

मास्को। वैगनर समूह की निजी सैन्य कंपनी (PMC) के सदस्यों ने रूस के रोस्तोव को छोड़ दिया है और फील्ड शिविरों की ओर जा रहे हैं। रोस्तोव के क्षेत्रीय गवर्नर वासिली गोलूबेव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने आधी रात के तुरंत बाद टेलीग्राम पर कहा, कि PMC वैगनर का दस्ता रोस्तोव को छोड़कर अपने फील्ड कैंप की ओर जा रहा है।

वहीं रूस न्यूज एजेंसी स्पूतनिक ने शनिवार देर रात अपनी रिपोर्ट में बताया कि वैगनर के सदस्यों ने रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर में रूस के दक्षिणी सैन्य जिले के मुख्यालय के क्षेत्र को छोड़ना शुरू कर दिया है और शहर में स्थिति शांत है। इससे पहले दिन में बेलारूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि PMC वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस में वैगनर सैनिकों की आवाजाही को रोकने, स्थिति को शांत करने हेतु कदम उठाने के बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। प्रिगोझिन ने बाद में जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि वैगनर सैनिक अपने फील्ड शिविरों में वापस लौट रहे हैं। (वार्ता)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
International

विदेश सचिव का ब्रिटेन दौरा, संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना अहम मुद्दो

लंदन। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ब्रिटेन के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान क्वात्रा ने गुरुवार को ब्रिटेन के कई मंत्रियों व अधिकारियों के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर लेकर जाने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश सचिव की चर्चा में सबसे अहम […]

Read More
International

भारत-फ्रांस के बीच मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस ने मेघालय के उमरोई में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 7वें संस्करण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ाना है। सोमवार से शुरु हुआ सैन्‍य अभ्यास 26 मई तक आयोजित होगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में […]

Read More