अंशुला और नसीम अहमद ने नीट परीक्षा-2023 में सफलता हासिल कर नौतनवां क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले का मान बढ़ाया

उमेश तिवारी


नौतनवां। महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे के वार्ड नं 16 बहादुर शाह नगर निवासी आफताब आलम के पुत्र नसीम अहमद ने नीट परीक्षा वर्ष 2023 पास कर क्षेत्र एवं जिले का मान बढ़ाया है। नीट के 720 अंकों में से नसीम अहमद ने 630 अंक प्राप्त किया है। वहीं नौतनवां नगर वार्ड नं 12 नानक नगर निवासी संजय वर्मा की पुत्री अंशुला वर्मा ने नीट के 720 अंकों में से 622 अंक प्राप्त कर जिले का नाम बढ़ाया है। अंशुला ने तीसरी बार में यह सफलता हासिल की है।

नसीम अहमद ने हाईस्कूल की पढ़ाई होली क्रास हाई स्कूल नौतनवां से और इंटर की पढ़ाई जी0एन0 नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखपुर से पास करने के बाद राजस्थान के कोटा से तैयारी कर पांचवी बार में यह सफलता प्राप्त किया है। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता भाई एवं गुरुजनों को दिया है। नसीम अहमद अब बेहतर मेडिकल कालेज मे दाखिला लेकर डाक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर लोगों की सेवा कर सकेगा। वहीं नसीम अहमद के परीक्षा पास करने की जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग उसके घर पहुंच कर उसे बधाई दे रहे है।

Education

CBSE बोर्ड_2024: श्रीपर्णा तिवारी ने प्राप्त किये 91% मार्क्स

  लखनऊ/ श्रीपर्णा तिवारी ने CBSE बोर्ड 2024 बारहवीं की परीक्षा में 91% मार्क्स प्राप्त किये। श्रीपर्णा को इन महत्वपूर्ण 3 विषय (इकोनॉमिक में 94, इंग्लिश में 93 और बिजनेस स्टडीज में 90) मार्क्स मिले। यूपी के वरिष्ठ पत्रकार शाश्वत तिवारी की होनहार पुत्री श्रीपर्णा तिवारी ए.एम.सी. सेंटर, लखनऊ कैंट, के.वी. की मेघावी छात्रा है। […]

Read More
Education

शगुन ने ICSE बोर्ड की परीक्षा में प्राप्त किये 97.4℅ मार्क्स

लखनऊ/ अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (RDSO), मानक नगर के कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक मिथिलेश कुमार एवं सविता विश्वकर्मा की पुत्री शगुन जोकि सेंट मैरी कान्वेंट इण्टर कालेज, मानक नगर की छात्रा है। शगुन ने ICSE बोर्ड की परीक्षा में 97.4 % मार्क्स प्राप्त किये। शगुन को 3 विषय (कम्प्यूटर, बायोलॉजी, हिस्ट्री) में 100% मार्क्स […]

Read More
Education Religion

मानवता के कल्याण के लिए समर्पित था महावीर स्वामी का विचार

ऋचा सिंह|  हमारे देश में अनेक ऐसे संत ज्ञानी महापुरुष हुए हैं जिन्होंने न केवल भारत वरन पूरे विश्व में अपने ज्ञान का प्रकाश फैलाया है महावीर स्वामी उनमें से एक थे। जैन अनुश्रुतियों और परंपराओं के अनुसार जैन धर्म की उत्पत्ति और विकास में 24 तीर्थंकर सम्मिलित हैं इनमें से 22 तीर्थंकरों की ऐतिहासिकता […]

Read More