सीमा सुरक्षा बल की टीम तूफान से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए तैयार

नई दिल्ली। गुजरात में तैनात सीमा सुरक्षा बल की बचाव टीम समुद्री तट की ओर बढ़ते हुए भयंकर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के 15 जून की शाम को जखाऊ तट के पास टकराने की संभावना है और उसके बाद इसके कच्छ के रण से होते हुए राजस्थान तक जाने की संभावना है। बल के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बल के महानिरीक्षक, गुजरात, रवि गांधी ने भुज के तटीय क्षेत्रों का दौरा किया है और चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाले संभावित विनाशकारी प्रभावों को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया है।

उन्होंने कहा कि चक्रवात के भारत- पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से गुजरने की संभावना व्यक्त की गई है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रक्षा करने के साथ-साथ बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई हैं। बल ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया है और प्रशासन तथा स्थानीय लोगों को सभी प्रकार की आवश्यक सहायता के लिए कार्ययोजना सुनिश्चित की जा रही है। जखाऊ तट के करीब स्थित गुनाओ गांव से लगभग 50 ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा बल की गुनाओ चौकी में स्थानांतरित कर दिया गया है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More