मोक्षदायिनी गंगावतरण आज है,

  • ज्येष्ठ सुदी दशमी को हुआ गंगावतरण
  • महाराजा सगर ने किया अश्वमेध यज्ञ
  • इंद्र ने यज्ञ का घोड़ा कपिल आश्रम मे बांधा
  • सगर सुतों को महर्षि ने दिया शाप
  • महाराज भगीरथ के तप से प्रसन्न ब्रह्म कमंडल से अवतरित हुई गंगा

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

वैसे तो जीवित व्यक्ति को ज्ञान कर्म और भक्ति आदि साधनों से मृत्यु के पश्चात मोक्ष पाने की बात कही जाती है। किंतु पुराणों मे ऐसा भी वर्णन है कि मृत्यु के सैकड़ों साल बाद मृत शरीर के राख पर ग़ंगा जल की धारा पड़ने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति हुई है।
उस गंगा को महाराजा भगीरथ ज्यैष्ठ शुक्ल दशमी को इस धरती पर लाये थे।

पौराणिक कथा : लाखों साल पहले महाराजा सगर अश्वमेध यज्ञ करने लगे तो अश्व के घोड़े के पीछे उनके सौपुत्र अनुगमन कर रहे थे। देवराज इंद्र ने रास्ते मे ही घोड़ा चुराकर महर्षि कपिल के आश्रम मे बांध दिया।अनजाने में सगर सुतों ने ध्यानस्थ मुनि को ही दोषी समझ कर भला बुरा कहा। नाराज महर्षि कपिल का ध्यान टूटा तो सगर सुतों को शाप दे दिया और वे सभी सगर पुत्र भस्मसात होगए।

पतित पावनी ग़गा का अवतरण

गंगा मोक्ष दायिनी है। मृत सगर सुतों के राख पर गंगा की जल की बूंदें पड़ेंं और उनका मोक्ष होजाय। इसके लिए सगर के पौत्र भगीरथ ने घोर तप कर ब्रह्मा जी को प्रसन्न किया। इस प्रकार ब्रह्म कमंंडल से गंंगा अवतरण कराने मे सफलता पा ली। किंतु इस बात का संकट था कि गंगा की धार से धरती ही फट जाएगी। इस लिए फिर तप कर शिव को प्रसन्न किया। इस तरह शिव जो प्रसन्न कर उनके मस्तक के जटाजूट मे समाहित कराने मे सफलता पाई। भगीरथ के अनुरोध पर शिव की एक जटा से निकली पतित पावनी गंगा भगीरथ के रथ के पीछे चलती हुई गंगा सागर पहुंची और सागर मे समां गई। जहां तट पर महर्षि कपिल का आश्रम था। यहीं महर्षि कपिल कै शाप से महाराजा सगर के सौ पुत्र भस्मीभूत हुए थे। गंगा उनकी राख से गुजरी, जिससे उनका मोक्ष होगया। यह कथा सर्वविदित है। वह तिथि जिस दिन गंगा का अवतरण हुआ,गंगा दशहरा कहलाता है।

Analysis

दो टूकः PM का 10 साल में एक भी काम नहीं जो वोट दिला सके, हैट्रिक पर किचकिच

क्या पीएम मोदी ने कोई काम नहीं किया जो हिंदू-मुस्लिम के नाम पर आज भी वोट मांग रहे राजेश श्रीवास्तव देश में जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, सियासी जंग में नए-नए मुद्दों की एंट्री हो रही है। तीसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। ऐसे में हर पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। […]

Read More
Analysis

किस्सा दो तानाशाहों के हरम का ! यौन शोषण अपनों का ही !!

के. विक्रम राव  कम्युनिस्ट राष्ट्रनायक और उत्तर कोरिया के 42-वर्षीय तानाशाह किम जोंग उन ने राजधानी प्योंगयोंग में अपने राजनिवास के रनिवास को हरम बनाकर कुंवारी कन्याओं को यौन-खिलौना बना डाला है। याद रहे यही चीन-मित्र किम है जिसने इस्लामिक पाकिस्तान को अणुबम का फार्मूला उपलब्ध कराया था। उसने उसे बम प्रक्रिया को चीन से […]

Read More
Analysis

जनसाधारण को समर्पित है भाजपा का संकल्प पत्र  

  डॉ. सौरभ मालवीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने व्यक्तित्व एवं कृत्तिव से भारतीय राजनीति में अपनी एक ऐसी पहचान स्थापित की है जिसका कोई अन्य उदाहरण दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने भाजपा को निरंतर दस वर्ष केंद्र की सत्ता में बनाए रखा। भाजपा की प्राय: सभी पुरानी घोषणाओं विशेषकर अयोध्या में राम जन्मभूमि […]

Read More