उपलब्धियों पर आधारित उत्साह

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


BJP स्थापना दिवस पर पूरे देश में उत्साह दिखाई दिया। वस्तुतः यह उत्साह उपलब्धियों पर आधारित था। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। पहली बार प्रधानमंत्री बनते समय उन्होने अपनी सरकार को गरीबों के प्रति समर्पित बताया था। विगत नौ वर्षों में सर्वाधिक कार्य गरीबों वंचितों के कल्याण हेतु किए गए। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विगत छह वर्षो में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए है। ऐसे में BJP स्थापना दिवस पर उत्साह स्वाभाविक था। नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष और लखनऊ मुख्यालय में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। लखनऊ पार्टी मुख्यालय में मुख्यमन्त्री, प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का शुभारंभ अस्था के साथ हुआ। उन्होने प्रभु हनुमान का स्मरण किया। भगवान हनुमान के जीवन को भारत की विकास यात्रा के लिए प्रेरणा बताया।कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्टाचार से लड़ने की प्रेरणा भगवान हनुमान से मिलती है।

हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त हो जाता है। भगवान हनुमान के पूरे जीवन को देखें, तो उनके पास कर सकते हैं रवैया था, जिसने उन्हें सभी प्रकार की सफलता दिलाने में मदद की। हनुमान जी दुष्टों का और BJP भ्रष्टाचारियों का नाश करते हैं। नौ वर्ष  पहले भारत की भी यही स्थिति थी लेकिन आज भारत बजरंगबली की तरह अपने भीतर सूक्त शक्तियों का आभास कर चुका है। उन्होंने कहा कि आज भारत हनुमान की शक्ति की तरह अपनी क्षमता का एहसास कर रहा है।BJP भ्रष्टाचार और वंशवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। BJP ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया है। BJP के लिए देश सबसे ऊपर है। पार्टी भारत को भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, कानून और व्यवस्था की चुनौतियों से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। पहले राजनीति के नाम पर दिखावा हुआ। BJP सामाजिक न्याय को सच्चे अर्थो में चरितार्थ किया है। BJP ‘मां भारती’, संविधान और राष्ट्र को समर्पित है। ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र को अपना आदर्श वाक्य बनाया है। BJP ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है।मुफ्त राशन, इलाज और शौचालय योजना क्रियान्वित की गई। अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलना सामाजिक न्याय का प्रतिबिंब है। पचास करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलना सामाजिक न्याय की सशक्त अभिव्यक्ति है। पैंतालीस करोड़ गरीबों के बिना भेदभाव जनधन खाते खोलना सामाजिक न्याय के समावेशी एजेंडा का जीता जगता उदाहरण है। ग्यारह करोड़ लोगों को शौचालय मिलना ही तो सामाजिक न्याय है। बिना तुष्टिकरण और भेदभाव किए BJP सामाजिक न्याय के इरादों को सच्चे अर्थों में साकार करने वाला एक पर्याय बन कर उभरी है। आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है। विपक्ष ने कभी नहीं सोचा था कि अनुच्छेद 370 एक दिन इतिहास बन जाएगा।

BJP जो काम कर रही है, उसे वे पचा नहीं पा रहे हैं। आज वे इतने हताश हो गए हैं कि खुलेआम कहने लगे हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी।’ उन्होंने कहा कि अस्तित्व के संकट से जूझ रही पार्टियां हमारे खिलाफ साजिश करती रहेंगी लेकिन गरीब, वंचित, दलित, आदिवासी ‘कमल’ की रक्षा कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से लेकर केरल तक अपनी छाप छोड़ी है। हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को स्थापित किया है। आज पार्टी द्वारा एक लाख अस्सी हजार शक्ति केंद्रों पर काम किया जा रहा है। आठ लाख चालीस हजार बूथों पर BJP का बूथ अध्यक्ष मौजूद है। यह संकल्प लेना है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमें एक क्षण के लिए भी बैठना नहीं है। हम पार्टी को और आगे ले जाएंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी ने कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से लेकर केरल तक अपनी छाप छोड़ी है, हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को स्थापित किया है।

य़ह सन्योग था कि लखनऊ मे योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया। लखनऊ नगर विकास विभाग के 8,731 करोड़ की 2,029 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के अंदर सबसे ज्यादा नगर निकाय रखने वाला राज्य है। इसमें लगभग सात करोड़ की आबादी निवास करती है। देश के अंदर सिर्फ चार-पांच राज्यों की आबादी सात करोड़ है। गिनती में देश हैं, जिनकी आबाद सात करोड़ हैं। यहां चार करोड़ बत्तीस लाख सिर्फ मतदाता हैं। इतना कई देशों की आबादी नहीं है। इन सबके जीवन में परिवर्तन करना, उनके जीवन में खुशहाली लाने प्रयास प्रारम्भ हुआ है। इस अवसर पर पुस्तकों का भी लोकार्पण किया गया। शहरी क्षेत्र में सत्रह लाख से भी अधिक गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है। यहां पंद्रह करोड़ लोगों को फ्री में राशन सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। आज हमारे नगर केवल नगर नहीं है। देश के अंदर प्रधानमंत्री ने सौ शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा था। उनमें दस शहर उत्तर प्रदेश से हैं। नगरीय जीवन में परिवर्तन लाने के अनेक काम किये जा रहे हैं। इसी कारण उत्तर प्रदेश  का नगर विकास नंबर एक पर आया है। सर्विस प्रोवाइडर को अलग से पैसा दे रहे हैं तो वह किसी सफाई कर्मी के मानदेय से पैसा नहीं काटेगा। इसकी व्यवस्था होगी।

सफाई कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था करने जा रहे हैं। जब इतनी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। साठ शहर अमृत योजना से आच्छादित हैं। इसके साथ ही अन्य योजनाएं भी साथ-साथ चल रही हैं। सौ ऐसे शहरों का चयन किया जाएगा, जिन्हें  आकांक्षात्मक शहर के रूप में विकसित कर सकें। दुनिया की सुविधाएं वहां दे सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि  फ्री में राशन उपलब्ध करा रहा है। यहां फ्री में वैक्सीन दी जा रही है। यहां हर घर नल की व्यवस्था की जा रही है। जिनके पास आवास बनाने का सामर्थ्य नहीं है, उन्हें आवास दे रही है। हम सभी बजरंगबली की निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो अवश्य ही हम सब अवश्य शक्तिशाली होंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की BJP सरकार समाज आमजन की आशा और अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। यही कारण है कि आज BJP की स्वीकार्यता समाज के सभी वर्गों में है।  समाज के सभी वर्गों के पास BJP पहुंच रही है। BJP के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए आज यह गर्व और खुशी का दिन है। BJP ने संघर्ष पथ पर चलते हुए सफलता अर्जित की है। सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत BJP के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नरही में सिविल अस्पताल के पास दीवार पर स्लोगन लिखकर दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More