कविता : यह होती है हम सैनिकों की कहानी

कर्नल आदि शंकर मिश्र,


सियाचीन ग्लेशियर का मौसम,
ठंडी हवा के थपेड़ों से जूझते हम,
सूर्य के दर्शन, धूप निकल आयी,
और फिर काली घटा घिर आयी।

एक तो ठंडी हवा, बर्फ की बारिस,
हवा में आक्सीजन की कमी और,
दूसरे हर एक की फूलती हुई साँसे,
शंका यह कहीं गोलियाँ न बरसें।

गिरती बर्फ से सूर्यदेव हुये नाखुश,
निज तेज दिखाने को हुये बरबस,
लेकिन मौसम अंगड़ाई ले चुका था,
सूर्य से इंद्र की लड़ाई का ये फल था।

वे देवता हैं आसमानी लड़ाई में व्यस्त,
देश के प्रहरियों का जीवन अस्तव्यस्त,
फ्रॉस्टबाईट स्नोबाईट से सभी पीड़ित,
दुश्मन देशों की दुश्मनी से ग्रसित।

यह होती है हम सैनिकों की जीवनी,
कभी धूप कभी बर्फ, पानी की कमी,
आदित्य कारगिल, लेह और द्रास,
सियाचीन ग्लेशियर का है निवास।

 

Litreture

लघु-कथाकार नोबेल विजेताः एलिस का चला जाना !

के. विक्रम राव साहित्य के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की विजेता एलिस मुनरो का कल (15 मई 2024) कनाडाई नगर ओंतारियों में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। मतिभ्रम से पीड़ित थीं। लघु-कथा लेखिका के रूप में मशहूर एलिस की समता भारतीय लघुकथाकार मुल्कराज आनंद और आरके नारायण से की जाती है। रूसी कथाकार […]

Read More
Litreture

नार्वे के भारतीय लेखक के दो लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी प्रेम प्रस्ताव(लघुकथा) कथाकार-सुरेश चंद्र शुक्ल’ शरद आलोक’ समीक्षक- डॉ ऋषि कमार मणि त्रिपाठी लेखक ने ओस्लो के एक चर्च मे मारिया के पति के अंतिम संस्कार के एक दृश्य का वर्णन किया है। किस प्रकार लोग शामिल हुए,फूलों के गुलदस्तों मे संदेश और श्रद्धांजलि देने वालो के नाम लिखे […]

Read More
Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More