बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा

लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में हुई हड़ताल के बाद ऊर्जा मंत्री की घोषणा के विपरीत बिजली कर्मचारियों पर की जा रही निलम्बन, निष्कासन और एफ.आई.आर. के विरोध में की जा रही है। ‘‘बिजली कर्मियों का उत्पीड़न वापस हो-समझौता लागू करो’’ मंच के संयोजक अमरनाथ यादव ने बताया कि बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में प्रदेश के सभी कर्मचारी महासंघ और कर्मचारी संयुक्त परिषद एक साथ आ गए हैं।

इस हेतु बनाए गए मंच के अध्यक्ष मण्डल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पाण्डे,स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एस.पी. तिवारी, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनोज मिश्र, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राम राज दुबे, परिवहन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र मिश्र, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिशरण मिश्र, महासंघ के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, पंचायती राज महासंघ के अध्यक्ष रामेन्द्र श्रीवास्तव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एस.के. रावत और उप्र विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रिंकू राय सम्मिलित हैं। मंच के संरक्षक वरिष्ठ कर्मचारी नेता वी.पी. मिश्र को बनाया गया है।

संयोजक अमरनाथ यादव हैं और सह संयोजक कमलेश मिश्र, रेनू शुक्ल और राममूर्ति यादव को बनाया गया है। अध्यक्ष मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि मंच का उद्देश्य बिजली कर्मियों का उत्पीड़न समाप्त कराना और ऊर्जा मंत्री के साथ हुए तीन दिसम्बर 2022 के समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना है। कर्मचारियों के संयुक्त मंच ने राजधानी लखनऊ में स्थित सरकारी विभागों, निगमों और स्थानीय निकायों के सभी कर्मचारियों से अपील की है कि 24 मार्च को मध्याह्न 12 बजे बी.एन. सिंह प्रतिमा पार्क में भारी संख्या में पहुंचे।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More