सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर धमाल मचा दिया है। प्रियंका चोपड़ा और दलेर मेहंदी के बाद सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर अक्षरा सिंह ने धमाल मचा दिया है। कैप्टन टीएमटी के कंपनी के डीलर्स मीट के अवसर पर अक्षरा ने ड्रीम क्रूज पर एक से बढ़ कर एक भोजपुरी और हिंदी गानों पर अपने डांस मूव्स से सबों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली ऐसी कलाकार बन गई हैं, जिसे ड्रीम क्रूज पर आमंत्रित किया गया था।

कैप्टन टीएमटी के कंपनी के डीलर्स मीट के दौरान ही अक्षरा को कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेसडर बना लिया है। अक्षरा के पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के दो सितारे सौरभ गांगुली और हरभजन सिंह कैप्टन टीएमटी के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं। इसे मौके पर अक्षरा सिंह ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में एक लड़की का आगे बढ़ना आसान नहीं होता है। वहाँ ताकत और जुनून के साथ आगे बढ़ने में आप लोगों का सपोर्ट मिलता हैं। इसके लिए मैं सबकों का दिल से शुक्रिया। मैं यहाँ उमंग कैप्टन स्टील परिवार से जुड़ कर कृतज्ञ महसूस कर रही हूँ। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

अक्षरा ने बिखेरा जलवा: गौरतलब है कि अक्षरा इंडस्ट्री की पहली ऐसी एक्ट्रेस बन गई हैं। जिनके जलवे भोजपुरी तक ही सीमित नहीं है बल्कि अब वर्ल्ड वाइड उन्हें पहचान मिल रही है। बताया गया है कि अक्षरा को हर कोई उनकी काबलियत की वजह से जानता है। फिल्म से लेकर स्टेज शोज तक सभी जगह अक्षरा का डंका बजता है। सोशल मीडिया पर अक्षरा के करोड़ों फैंस उनकी इस कामयाबी से काफी खुश है।(इनपुट-वार्ता/गूगल)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More