ज्योतिष विज्ञान है, फिर संशय क्यों?

के. विक्रम राव
के. विक्रम राव

भले ही इंदिरा गांधी की अपने गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी के ज्योतिषीय कथनों पर अगाध और अटूट आस्था हो, पर उनके पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू इस प्राचीन वैदिक विज्ञान वाले पूर्वानुमेय तथा भविष्य कथन को प्रवंचना और छल मात्र करार देते रहे। वे आमजन को इससे सरोकार रखने से सदा सावधान करते रहे। इस तथ्य को तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई उच्चयुक्त सर वाल्टर क्रोकर ने अपनी पुस्तक “नेहरू : एक आकलन” में लिखा था कि नेहरू भारतीय ज्योतिष को सदैव फर्जी और जाली मानते रहे। अब कुछ दस्तावेजी प्रमाण पेश है जो यह सिद्ध करते हैं कि नेहरू पूरा विश्वास ज्योतिष पर करते थे। उनकी पुस्तक “Letters to Sister” (बहन को पत्र) में पत्र संख्या 74 (29 अगस्त 1944) में अहमदनगर जिला जेल से लिखा था कि : “किसी योग्य व्यक्ति से इंदिरा के नवजात प्रथम पुत्र की जन्मकुंडली बनवाएं और नाम रखे राजीव लोचन।” इसी तथ्य को डॉ संपूर्णानंद (यूपी के द्वितीय मुख्यमंत्री और बाद में राजस्थान के राज्यपाल) ने भी तस्दीक किया था।

जवाहरलाल नेहरू की बहन कृष्णा हथीसिंह ने पुस्तक “हम नेहरू लोग” के पृष्ठ 10 पर जिक्र किया कि नेहरू ने यहां तक लिखा था की कुंडली बनाते वक्त ध्यान रहे कि “युद्ध काल में घड़ी की सुई एक घंटा आगे कर दी गई थी।” स्वयं कमला नेहरू ने भी अपने पति की ज्योतिष में आस्था पर लिखा है। कमला और जवाहरलाल का विवाह उम्र का लंबा फासला होने के बावजूद भी किया गया था। अपनी पुस्तक “फ्राम कर्जन टू नेहरू एंड आफ्टर” में संपादक दुर्गा दास ने लिखा था कि उनके काबीना मंत्री और भारत साधु समाज के संस्थापक गुलजारीलाल नंदा ने लिखा था कि प्रधानमंत्री ज्योतिषों की राय मांगते थे। उनके पिता मोतीलाल के सगे भ्राता पंडित बंशीधर नेहरू स्वयं जाने-माने ज्योतिषी तथा संस्कृतज्ञ थे। इटावा में (11 सितंबर 1915) जन्मी पुपुल मेहता जयकर जो प्रधानमंत्री की सांस्कृतिक सलाहकार थी “इंदिरा गांधी : एक जीवन चरित्र” (पेंगुइन, रेंडम हाउस 1992) के पृष्ठ 9 पर लिखा कि “मोतीलाल नेहरू ने सादी कश्मीरी ब्राह्मण लड़की कमला को चुना क्योंकि उसके वंशजों का सत्ता सुख लंबी अवधि तक वाला था। कितना सही था। गौर करें : कमला नेहरू 1936 में दिवंगत हुईं थीं। ग्यारह वर्ष बाद उनके पति देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने। कुल 15 वर्ष तक उनकी पुत्री इंदिरा प्रधानमंत्री बनीं। फिर नाती राजीव गांधी 1980 में पांच वर्ष तक पदासीन रहें। अर्थात नेहरू वंश 37 वर्ष तक चला। उनके नाती की पत्नी सोनिया गांधी भी अप्रयक्ष रूप से दस वर्ष तक मनमोहन सिंह के समय सत्तासीन रहीं।

कृष्ण हथीसिंह लिखती हैं कि बहन विजयलक्ष्मी और रंजीत पंडित का विवाह मुहूर्त (10 मई 1921) भी शास्त्रानुसार तय किया गया था। जवाहरलाल ने विवाह की व्यवस्था की थी। इंदिरा गांधी की ज्योतिषीय आस्था का प्रमाण है। भारत सरकार की गुप्तचर संस्था “रॉ” के मुखिया रहे के. शंकरन नायर ने लिखा कि कमला नेहरू से पौत्री इंदिरा तक सभी धार्मिक नियमों का अनुपालन करते थे। इन सबका विस्तृत प्रमाण “दि नेहरू डायनेस्टी (विंडो प्रकाशन F-39, ईस्ट ऑफ़ कैलाश, नई दिल्ली) लेखक : के. एन. राव, में उल्लिखित है। के. एन राव की इंडियन आडिट एंड एकाउंट्स सर्विस (IA & AS) में थे। वे अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर, बैडमिंटन के खिलाड़ी तथा ब्रिज (ताश) के चैंपियन रहे थे। डा. के. एन राव ने पृष्ठ 45 पर इसका जिक्र किया है।

इस प्रकरण पर राव के लेख बेंगलुरु की पत्रिका एस्ट्रोलोजिकल मेगार्जन का दिसंबर 1983 के अंक में छपी थी। किस्सा है फिल्म “कुली” में शूटिंग कर जब अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका कई महीनों इलाज चलता रहा। तब राष्ट्रपति के चिकित्सा सलाहकार डा. आरके कैरोली  तेजी बच्चन को के. एन राव के नई दिल्ली के जहांगीर रोड आवास पर आए थे। तब तेजी बच्चन अपने पुत्र की बाबत भविष्यवाणी जानने आई थीं तो के. एन राव (मेरे अग्रज) ने पूछा कि क्या यह युवक कवि हरिवंशराय बच्चन का संबंधी है ? मेरा छोटा भाई सुभाष (अब दिवंगत) और उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी हंस पड़े। मतलब ऐसा भी कोई भारतीय था जिसने अमिताभ बच्चन का नाम न सुना हो। के. एन राव ने बताया कि फिल्म अभिनेता की आयु लंबी है। है अमिताभ आज भी जीवित और स्वस्थ हैं।

Analysis

दुनिया में तेजी लाने का वो दिन, जिसे लोग कहते हैं विश्व दूरसंचार दिवस

राजेंद्र गुप्ता संचार जीवन के लिए बेहद आवश्यक है आज के समय में तो संचार जीवन का पर्याय बन गया है। एक समय था जब किसी तक अपनी बात पहुंचान के लिए काफी सोचना समझना पड़ता था। यदि कोई बहुत जरुरी संदेश हो तभी वो किसी और तक पहुंचाया जाता था। आम आदमी तो किसी […]

Read More
Analysis

कोई शक, सुबहा और संदेह नहीं, कायम रहेगा योगी राज

डॉ. सौरभ मालवीय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में दिए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद प्रदेश में सियासी पारा बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने लखनऊ में दावा किया है कि यदि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) केंद्र की सत्ता में आ […]

Read More
Analysis

राजनीति और बौद्ध धर्मः विश्लेषण जो अंतःकरण को करेगा शांत

कामेश आज धर्म का राजनीतिकरण इस प्रकार हो रहा है कि लोग उन महान विभूतियों के नाम को भी अपने साथ धूमिल करने पर तुले हुए हैं जिन्होंने धर्म के लिए अपना राज्य त्याग दिया और सन्यास धारण कर लिया। उसी में एक नाम है सिद्धार्थ अर्थात भगवान बुद्ध का। सब जानते हैं कि भगवान […]

Read More