हिन्दू पंचांग : शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का योग, जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : आप की दिनचर्या में बदलाव आयेगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी।

वृषभ: अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें। पारिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लोभ न करें। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। रुका धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

मिथुन: गलत निर्णय का गलत नतीजा। व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ेगी।

कर्क : आप की मेहनत के अनुरूप आप को फल न मिलने से मन दुखी होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलने के योग है। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

आखिर क्यों एकादशी के दिन चावल खाने की है मनाही

सिंह : कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने विरोधी सक्रिय होंगे।

कन्या: दोस्तों से मन की बात होगी। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा।

तुला: दिन श्रेष्ठ है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।

वृश्चिक: किसी भी कीमत पर अपना काम करवा लेंगे। जीवनसाथी की मदद से कार्य पुरे होंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें। निवेश लाभदायी रह सकेगा। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

विजया एकादशी व्रत से मिलता है दुश्मनों को हराने का वरदान

धनु : आप की कार्यशैली और वाक् चातुर्य से काम पुरे होंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। निवेश करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। प्रगति वर्धक समाचार मिलेंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखें।

मकर: दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

कुंभ: राजनितिक दबाव के कारण होते कार्य अवरुद्ध हो सकते है। आज आर्थिक विशेष लाभ होने की संभावना है। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।

मीन: आप के अपनों द्वारा प्रताड़ित हो सकते है। अपने उदेश्य की पूर्ति के प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें। भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। कर्ज से मुक्त मिलेगी।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन (12 मई, रविवार), जानिए आज का पंचांग

शुभ-अशुभ फल जानने के लिए आपको जानना पड़ेगा आज का राशिफल राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग- 12 मई, 2024, रविवार आज और कल का दिन खास 12 मई 2024 : श्री आदिगुरु शंकराचार्य जयंती आज। 12 मई 2024 : मदर्स डे आज। 12 मई 2024 : सूरदास जयंती आज। 12 […]

Read More
Astrology Life Style

मानसिक तनाव की सूचना देते हैं ग्रह

जीवन में मानसिक कष्ट भी कम परेशान नहीं करता। कोई न कोई तनाव अक्सर ही रहता है। वैसे इस तनाव का ग्रह-नक्षत्रों से भी संबंध होता है। मानसिक तनाव के कारण और उपाय हम हमेशा यह सोचते हैं कि क्या करें जिससे जिंदगी से मानसिक तनाव दूर हो जाए। कुछ तो ऐसा हो जाए जिससे […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए बहुत शुभ है आज का दिन , जानें आज का राशिफल और पंचांग

मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु के लिए शुभ है आज का दिन, जानकर शुरू करें आज का दिन राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग 10 मई, 2024, शुक्रवार आज और कल का दिन खास 10 मई 2024 : आखातीज/अक्षय तृतीया आज। 10 मई 2024 : परशुराम जयंती आज। 10 मई 2024 […]

Read More