Meteorological Department issued alert : उत्तर भारत भीषण शीतलहर-कोहरे की चपेट में, दिल्ली-एनसीआर में बुरा हाल, जनजीवन पर पड़ा असर

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। वहीं दिल्ली एनसीआर में बुरा हाल है। दिल्ली और आसपास क्षेत्रों में आज सुबह भी शुरुआत घने कोहरे से हुई। जिसकी वजह से यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। सड़कों पर लोगों का विजिबिलिटी कम होने की वजह से आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के सितम के बीच दिल्ली-यूपी समेत ज्यादातर जगहों पर 15 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी आज सुबह धूप गायब हो गई ।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में सर्दी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, जबकि जम्मू के कटरा में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजस्थान के जोबनेर में पारा माइनस 2.5 डिग्री तक जा गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी के बाद इन राज्यों में कोहरा कम होगा।

उत्तर भारत और देश के पूर्वी हिस्सों में धुंध की की वजह से 480 से अधिक ट्रेनों और 25 से अधिक उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री तक जा पहुंचा। उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में शीत लहर के चलते के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली में रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ है। पिछले तीन दिनों से राजधानी का न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन से भी कम दर्ज हो रहा है। यानी हिल स्टेशनों से भी ज्यादा सर्दी दिल्ली में पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में लोगों का ठंड से हाल बेहाल हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोहरे के चलते आम जन जीवन पर अस्त-व्यस्त हो गया है ।

जिसका असर सड़क यातायात से लेकर रेल सेवा और फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 30 विमानों की उड़ान पर असर पड़ा है। वहीं, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत विभिन्न राज्यों से आने-जाने वाली उत्तर रेलवे की दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। दिल्ली में अगर आज की बात करें तो सुबह साढ़े आठ बजे के करीब सफदरजंग के आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 3.8 दर्ज किया गया. वहीं, विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई।

पालम इलाक में न्यूनतम तापमान 5.8 दर्ज किया गया। वहीं, इस इलाके में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद कम है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, कोलकाता समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आने-जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें देर से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली की एक फ्लाइट को डायवर्ट भी किया गया है। हालांकि, अभी तक उड़ानें रद होने की खबर नहीं है।

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More