नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कंझावला केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हादसे के छठे दिन पुलिस ने इस केस के छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय युवती अंजलि को दिल्ली की सड़कों पर 12 किलोमीटर तक घसीटने वाली कार का मालिक अब पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
इस केस में गिरफ्तार हुए छठे आरोपी की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है। हादसे वाली रात आशुतोष ने ही कार अमित को दी थी। लेकिन शुरुआत में वह इस बात को पुलिस से छिपा रहा था। आशुतोष को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस केस में कार में सवार पांच आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को पीसी कर दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी थी कि मामले में पांच नहीं सात लोग शामिल थे। (BNE)