खांसी की दूषित दवा की आरोपी मैरियन बायोटेक का संयंत्र बंद

नई दिल्ली। उज़्बेकिस्तान में खांसी की दूषित दवा की आपूर्ति करने की आरोपी कंपनी मैरियन बायोटेक का उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित संयंत्र बंद कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को यहां एक ट्वीट में बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की टीम के निरीक्षण के बाद कल रात मैरियन बायोटेक के संयंत्र में उत्पादन संबंधी गतिविधियां बंद कर दी गयी। मामले की जांच चल रही है।

इससे पहले श्री मांडविया ने कहा था कि CDSCO 27 दिसंबर से मामले को लेकर उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रीय दवा नियामक के नियमित संपर्क में है।  उत्तर प्रदेश औषधि नियंत्रक और CDSCO की टीम ने विनिर्माता मैरियन बायोटेक के नोएडा संयंत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। मंत्रालय ने कहा था कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कंपनी के परिसर से खांसी की दवा के नमूने लिए गए हैं और उन्हें विस्तृत जांच के लिए क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (RDTL), चंडीगढ़ भेजा गया है। मैरियन बायोटेक एक लाइसेंस प्राप्त निर्माता है। उत्तर प्रदेश औषधि नियंत्रक से निर्यात उद्देश्य के लिए “डॉक एक मैक्स” खांसी की दवा और गोली के निर्माण के लिए लाइसेंस मिला है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More