दूध के दाम बढ़ाकर मोदी ने दिया जनता को उपहार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दूध के दाम बढ़ाने पर सरकार पर तंज करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर देश की जनता को नए साल का उपहार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस सरकार ने एक साल में पांच बार दूध के दाम बढ़ाए हैं और अब नया साल शुरू होने से पहले दूध के दाम बढ़ाकर लोगों पर कुठाराघात किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने साल में पांच बार दूध के दाम बढ़ाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा रिकॉर्ड आज तक किसी सरकार ने नहीं बनाया है। कांग्रेस नेता ने तंज किया कि मोदी ने नए साल पर दूध के दाम दो रूपये प्रति लीटर बढ़ा कर देश की जनता को नये साल का गिफ्ट दिया है। इस साल का प्रधानमंत्री का यह अंतिम गिफ्ट है। उन्होंने कहा कि महंगाई कम नहीं हो रहा है। महंगाई लगातार छह प्रतिशत से ज्यादा बनी हुई है। इस बार भी हालत ठीक नहीं है और रिजर्व बैंक ने महंगाई की दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More