नोएडा से हटाए गए पहले कमिश्नर आलोक सिंह को भी मिली पोस्टिंग

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव की चर्चा के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार की देर शाम सात IPS अफसरों का तबादला कर दिया इन सातों पदों पर ADG  लेबल के अफसर शामिल हैं। नोएडा से हटाए गए पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को पोस्टिंग देते हुए सरकार ने उन्हें कानपुर जोन का एडीजी बनाया है।

गौरतलब है कि कानपुर शहर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू है यानी शहर के बाद के बच्चे हिस्सों की जिम्मेदारी आलोक सिंह के कंधे पर होगी। वही लंबे समय से ADG प्रशासन की कुर्सी पर जमे प्रेम प्रकाश मीणा को सरकार ने बरेली जोन का ADG बनाकर राजधानी से दूर भेज दिया अब उस पद पर पीयूष आनंद भेजे गए हैं। सरकार ने सात किन अफसरों को कहां-कहां भेजा है आप बिंदुवार देख सकते हैं।

  • ADG  GRP  पियूष आनंद का तबादला
  • पीयूष आनंद को ADG प्रशासन बनाया गया
  • लंबे समय से ADG प्रशासन के पद पर जमे पीसी मीणा को ADG  बरेली जोन बनाया गया।
  • प्रेम प्रकाश को प्रयागराज से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया
  • नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर रहे आलोक सिंह को मिली पोस्टिंग। आलोक सिंह ADG जोन कानपुर बनाए गए।
  • वाराणसी पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए ए सतीश गणेश ADG  GRP बने।
  • भानु भास्कर प्रयागराज के नए ADG  जोन बनाए गए।
  • राजकुमार ADG लॉजिस्टिक्स बने। विजय कुमार मौर्या से लॉजिस्टिक्स का चार्ज लिया गया अब विजय कुमार मौर्या ADG होमगार्ड रहेंगे।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More