टीवी एक्ट्रेस मनीषा ने सेट पर फांसी लगाकर की खुदकुशी

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस एवं बॉलीवुड फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय कर चुकी 20 वर्षीया तुनीषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक म्यूजिक वीडियो शूट करने के लिए तुनीषा सेट पर थी। इसी दौरान वह सेट पर फांसी पर झूलती दिखी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उतारा और अस्पताल ले गये , लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

फिलहाल अभी यह तात्कालिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है कि तुनीषा ने यह कदम क्यों उठाया। वह खुदकुशी से पहले तक पूरी तरह से सामान्य थी। कुछ घंटे पहले ही उसने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और पोस्ट साझा की थी। एक पोस्ट में उसने लिखा था , कि  जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं।

तुनीषा सबसे पहले टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप में नजर आयी थी। बाद में उसने चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे धारावाहिकों में काम किया। तुनीषा ने मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का रोल किया है। वहीं बार बार देखो, कहानी-दो, दबंग-तीन जैसी फिल्मों में भी उसने बतौर बाल कलाकार अभिनय किया है। इसके अलावा अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More