अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी फिर मचायेगी धूम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धूम मचाती नजर आ सकती है। अनिल कपूर और जैकी श्राफ ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में चर्चा है कि सुभाष घई की फिल्म चोर पुलिस में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ काम कर सकते हैं। इसे लेकर दोनों से बातचीत चल रही है। यह एक कॉमिक फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर चोरों ​​के परिवार से और जैकी श्रॉफ पुलिस के परिवार से होंगे। फिल्म में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी।

बताया जा रहा है कि चोर पुलिस को अनीस बज्मी और पट्टू पारेख द्वारा लिखा गया है। यह पुलिस और चोरों के परिवारों के इर्द-गिर्द एक कॉमेडी फिल्म है। निदेशक के के लिए रवि जाधव के साथ बातचीत चल रही है। फिल्म फिलहाल शुरुआती दौर में है। यह अनीस बज्मी की एक टिपिकल फिल्म है, जिसमें पुलिस, चोर, परिवार और एक प्रेम कहानी होगी।(वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More