नेपाल: नूतन वर्ष 2023 की स्वागत के लिए लुंबिनी में खाना महोत्सव, तैयारी पूरी

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल मे भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में नूतन वर्ष 2023 का स्वागत करने के लिए लुंबिनी होटल एसोसिएशन अभी से फूड फेस्टिवल, सड़क में खाना और सड़क में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी में जुट गया है। इस महोत्सव में खासकर भारत से आने वाले पर्यटकों को विशेष सुविधा दी जायेगी। बीते गुरुवार को लुंबिनी स्थित होटल बुद्ध ग्राम में आयोजित भारत और नेपाल के पत्रकारों के साथ कार्यक्रम को साझा करते हुए लुंबिनी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ज्ञवाली ने अपनी टीम के लोगों के साथ बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लुंबिनी सांस्कृतिक महोत्सव तथा नौवा फूड फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

लुंबिनी में सड़क पर खाना और सड़क पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन का कार्यक्रम है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पड़ोसी राष्ट्र भारत से लुंबिनी में भारतीय पर्यटकों को लाने के लिए ककरहवा बॉर्डर, सोनौली बॉर्डर सहित कई अन्य बॉर्डर पर विशेष सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। भारतीय पर्यटकों को नेपाल में आने में किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होगी इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लुंबिनी में रात रुकने वाले भारतीय पर्यटकों को 30% की विशेष छूट दी जाएगी। भारतीय पर्यटक अपने परिवार के साथ पूरी तरह से इस कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं और सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए हैं।

ज्ञवाली ने यह भी बताया कि इस महोत्सव का खास आकर्षण सड़क में ही राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित भोजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस महोत्सव में भारत से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। यहां थर्टी फर्स्ट 2022 को अलविदा कहते हुए नूतन वर्ष 2023 का भव्य रुप से नाचते गाते हुए स्वागत किया जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से लुंबिनी होटल एसोसिएशन के पुरुषोत्तम आर्याल, मिथुन मान श्रेष्ठ, लीलामणि शर्मा, किरण प्रसाद कंडेल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More