गोंडा: न्याय दिवस में तीस मामलों का पुलिस ने किया निस्तारण

लखनऊ। पुलिस अधीक्षक, गोण्डा ने पुलिस कार्यालय में न्याय दिवस का किया गया आयोजन। शिकायतकर्ताओं से बात कर अलग अलग मामलों में 30 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शुक्रवार को एसपी गोंडा आकाश तोमर ने पुलिस कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन किया।

जिसमें विगत दिवस में मुकदमा एवं अन्य मामलों मे प्राप्त शिकायतों के 34 प्रकरणों के शिकायतकर्ताओं /पीडित पक्ष सम्बन्धित विवेचकों को बुलाया गया था।

जिसमें 30 शिकायतकर्ता/ पीडित पक्ष एवं सम्बन्धित जाँच अधिकारी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने उपस्थित 30 प्रकरणों के शिकायतकर्ता/पीडित पक्ष की शिकायतों को सुनकर अभिलेखों की समीक्षोपरान्त मौके पर ही तत्काल निस्तारण कराया गया।

कुछ प्रकरणों में विवेचना में शिथिलता बरतने वाले विवेचकों को कडी चेतावनी दी गई है तथा एक प्रकरण में विवेचना दूसरे विवेचक को स्थानान्तरित कर गुण दोष के आधार पर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकान्त गौतम, वाचक पुलिस अधीक्षक, PRO पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न थानों से आये हुए शिकायत कर्ता व विवेचकगण उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More