58 चयनित अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी ने दिया नियुक्ति पत्र

अभिषेक उपाध्याय


जौनपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों (एल.टी- ग्रेड ) के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा लोक भवन स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्यमंत्री  के कार्यक्रम के उपरांत जनपद के विकास भवन के सभागार में लगभग 58 प्रवक्ता एवं एल टी ग्रेड सहायक अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

नियुक्ति पत्र पाने वालों में ओमेगा पब्लिक स्कूल पराऊगंज के चेयरमैन एवं पत्रकार पंकज भूषण मिश्रा की भतीजी प्रियंका मिश्रा एवं अनुभव पाठक भी सम्मिलित रहे जिन्हें प्रवक्ता समाजशास्त्र के लिए नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री  के नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। नियुक्ति वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा देने का बहुत ही अच्छा माध्यम प्राप्त हुआ है। सभी लोग मेहनत एवं लगन से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, विषय के साथ अच्छे संस्कार अनुशासन और मेहनत करने की शिक्षा देना भी शिक्षक की जिम्मेदारी होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि मन मे दृढ़ इच्छाशक्ति लेकर कार्य करें कि जनपद के नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव, पीडी जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ बीबी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय उपस्थित रहे।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More