अजय देवगन ने काजोल की फिल्म सलाम वेंकी की तारीफ की,

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल की फिल्म सलाम वेंकी की तारीफ की है। रेवती के निर्देशन में बनीं काजोल की फिल्म सलाम वेंकी रिलीज हो गयी है। अजय देवगन ने सलाम वेंकी देखने के बाद इस फिल्म की तारीफ की है। अजय ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने काजोल के काम की जमकर तारीफ की है।

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजोल की एक फोटो पोस्ट की है, जिस पर लिखा है, ‘काजोल, जिसने मेरी जिंदगी बड़ी कर दी। आप इस फिल्म में शानदार हैं। अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, ‘सलाम वेंकी ने मुझे इमोशनल कर दिया है। यह बहुत खास है। पूरी टीम का काम दिखता है। खासकर रेवती और विशाल जेठवा का। कास्ट एंड क्रू को मेरी शुभकामनाएं’।

गौरतलब है कि फिल्म सलाम वेंकी अविश्वसनीय कहानी पर आधारित है, जो अपने बेटे के सामने आने वाली हर चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन को पूरी तरह से जीने में उसकी मदद करती है। सलाम वेंकी में काजोल ,विशाल जेठवा ,राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज और अहाना कुमरा की अहम भूमिका हैं। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More