डॉ. त्रिपाठी की मदर-इन-लॉ का देहांत

लखनऊ। राष्ट्रपति के पूर्व ओएसडी डॉ. कन्हैया त्रिपाठी की मदर-इन-लॉ ऊषा शुक्ला का देहांत एक दिसम्बर को हो गया है। वह 60 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार थीं। उनका निधन गुजरात के सूरत में हुआ। डॉ. त्रिपाठी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में कहा है कि विगत दो वर्षों में हमने अपने कई निकटम परिवार के सदस्यों को खो दिया जिनमें अब मेरी मदर-इन-लॉ ऊषा शुक्ला का भी नाम जुड़ गया है। वह बहुत सरल, सहज और विनम्र महिला थीं। उनके जाने से निश्चित ही मैं और मेरी धर्मपत्नी मीना त्रिपाठी को गहरा आघात लगा है।

हम लोग बस अब यही ईश्वर से कामना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।ल ज्ञातव्य हो कि डॉ. त्रिपाठी  विगत वर्ष अपनी माँ, उसके बाद जीजाजी और दिसम्बर 2021 में ही अपने पिताश्री के निधन से बहुत सारे दुखों को झेला और अब उनकी पत्नी की माँ  ऊषा शुक्ला का भी देहांत होने से एक बार पुनः दुखी हुए हैं। इस तरह कई एक के बाद एक संकट से कोई भी टूट सकता है और कुछ ऐसा ही डॉ. त्रिपाठी को इन दिनों झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस दुःख के क्षणों में वह अपनी मदर-इन-लॉ के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से उन्होंने प्रार्थना की है कि ऐसे क्षणों को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें।

Analysis

दो टूकः PM का 10 साल में एक भी काम नहीं जो वोट दिला सके, हैट्रिक पर किचकिच

क्या पीएम मोदी ने कोई काम नहीं किया जो हिंदू-मुस्लिम के नाम पर आज भी वोट मांग रहे राजेश श्रीवास्तव देश में जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, सियासी जंग में नए-नए मुद्दों की एंट्री हो रही है। तीसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। ऐसे में हर पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। […]

Read More
Analysis

किस्सा दो तानाशाहों के हरम का ! यौन शोषण अपनों का ही !!

के. विक्रम राव  कम्युनिस्ट राष्ट्रनायक और उत्तर कोरिया के 42-वर्षीय तानाशाह किम जोंग उन ने राजधानी प्योंगयोंग में अपने राजनिवास के रनिवास को हरम बनाकर कुंवारी कन्याओं को यौन-खिलौना बना डाला है। याद रहे यही चीन-मित्र किम है जिसने इस्लामिक पाकिस्तान को अणुबम का फार्मूला उपलब्ध कराया था। उसने उसे बम प्रक्रिया को चीन से […]

Read More
Analysis

जनसाधारण को समर्पित है भाजपा का संकल्प पत्र  

  डॉ. सौरभ मालवीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने व्यक्तित्व एवं कृत्तिव से भारतीय राजनीति में अपनी एक ऐसी पहचान स्थापित की है जिसका कोई अन्य उदाहरण दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने भाजपा को निरंतर दस वर्ष केंद्र की सत्ता में बनाए रखा। भाजपा की प्राय: सभी पुरानी घोषणाओं विशेषकर अयोध्या में राम जन्मभूमि […]

Read More