जब तक नस्ल भेद होगा!

धरती पर तूफान रहेगा!!


के. विक्रम राव


लंदन में कल (30 नवंबर 2022) हुए दो वारदातों से यह साफ हो गया कि अभी भी अपने उपनिवेशों से आकर बसे अश्वेतों के प्रति “संसदीय लोकतंत्र की मां” की डींग हांकने वाले ब्रिटेन मे तीव्र नस्ल भेद बना हुआ है। संयोग से आज ही 1955 में अमेरिका के दक्षिणी राज्य में एक अफ्रीकी मूल को युवती रोजा पार्क्स को जबरन बस से उतार देने पर राष्ट्रव्यापी संघर्ष छिड़ा था। अमरीकी पादरी मार्टिन लूथर किंग ने इसका नेतृत्व करते विश्वख्याति पाई थी। वे श्वेतों द्वारा हत्या के शिकार भी हुए थे। नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए थे। ठीक ऐसा ही जन आंदोलन चला था, जब महात्मा गांधी के साथ दक्षिण अफ्रीका में घटना हुई थी। गांधी जी को पीटरमैरिट्ज बर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आरक्षित प्रथम श्रेणी के डिब्बे से प्लेटफार्म पर फेंका गया था। फिर मई 1964 में डॉ. राम मनोहर लोहिया को जबरन एक अमरीकी श्वेत-रेस्त्रां से बाहर कर दिया गया था।

अचरज इसलिए हो रहा है कि सभ्यता अब इतनी विकसित हो गई, फिर भी चर्म के रंग पर विषमता जारी है। मामला अब तूल पकड़ रहा है क्योंकि ब्रिटेन के बार्मिंघम राजमहल में कल एनगोजी फुलानी नामक अफ्रीकी मूल की अश्वेत महिला का बादशाह चार्ल्स की रानी केमिला के सहायक अफसर ने उनके प्रवेश पर सवाल उठाये। उस अश्वेत महिला से बार-बार पूछा गया कि वह अफ्रीका के किस राष्ट्र से है ? आक्रोशित फुलानी ने कहा : “मैं ब्रिटेन में जन्मी ब्रिटिश नागरिक हूं।” मायने यह कि इतना अधिक आर्थिक विकास करके भी ब्रिटेन तथा अमेरिका अभी भी नस्लीय भेदभाव से ग्रसित हैं। यह वारदातें भारत में हो रहे दलित शोषण से भी अधिक जघन्य है।

आज अमरीकी घटना के ठीक छः दशक बीतने पर भी शोषकों का नजरिया नहीं बदला। यह घटना है 1955 की जब अश्वेत महिला रोज़ा पार्क्स ने अपनी बस की सीट छोड़ने से इनकार कर दिया था। बस के ड्राइवर जेम्स ने उन्हे गोरे यात्रियों के लिए सीट छोडने का आदेश दिया था। उस वक्त अमेरिका के दक्षिणी प्रदेश अलबामा में नस्लभेद अपनी चरम पर था। अश्वेत महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को बंदी बनाकर उनका लगातार शोषण किया जाता। उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं था, गोरे जिस रास्ते पर चलते, उस पर वे अपना पैर नहीं रख सकते थे, पानी के नल और बस की सीट तक बंटी हुई थीं। इस नस्लीय हिंसा और भेदभाव वाले समय में एक महिला ने किसी गोरे व्यक्ति के लिए बस की सीट से उठने से इनकार कर दिया था। इस पर बस के ड्राइवर ने पुलिस बुला ली और इस महिला को दोषी करार दिया गया। उस पर 10 डॉलर का जुर्माना लगाया गया और अलग से चार डॉलर की कोर्ट फीस भी देनी पड़ी। लेकिन इस महिला के विरोध ने यह निश्चित कर दिया था कि अश्वेतों की स्थिति जो अमेरिका में थी उसके ख़िलाफ़ वह आवाज़ उठाएगी। यह महिला थी रोज़ा लुईज़ मक्कॉली पार्क्स। इस घटना के बाद भी रोजा ने हार नहीं मानी और अमेरिका में समानता की लड़ाई का बिगुल बजा दिया। नस्लभेद के खिलाफ़ कानून को चुनौती दी जिसने दूसरे लोगों को भी अन्याय और भेदभाव का विरोध करने के लिए प्रेरित किया। रोज़ा का अकेले का विद्रोह अब सब का बन गया था। यह नागरिक आंदोलन लगभग एक साल चला और अंत में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट को यह आदेश देना पड़ा कि अश्वेत नागरिक बस में कहीं भी बैठ सकते हैं।

रोज़ा पार्क्स के नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन का कानूनी असर सिविल राइट एक्ट के रूप में सामने आया जिसे अमरीकी कांग्रेस ने 1964 में लागू किया था। तब 1996 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन थे। रोजा पार्क्स को प्रेसिडेंशियल मेडल आफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया था। कांग्रेसनल गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा एक नागरिक को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। अक्टूबर 24, 2005 को 92 वर्ष की आयु में रोजा की मृत्यु हुई। आज भी अमेरिका में हर साल उनकी जन्मतिथि को मनाया जाता है। रोजा पार्क्स की 100वीं जन्मतिथि पर अमेरिकी डाक सेवा द्वारा उनकी याद में उनकी तस्वीर छपी टाक टिकट जारी की गई थी।

ठीक ऐसा ही अमरीकी गांधी मार्टिन लूथर किंग के साथ हुआ था। वे जब छह वर्षीय के थे। तो उसके हमजोली के पिता ने उन दोनों का साथ खेलना बंद क्यों करा दिया था। मां ने समझाया कि दक्षिण (अमरीका) में काले व गोरों में मेल नहीं है। श्वेत जाति वाले अलगाव रखते है। ”यह रिवाज अमानुषिक है; किन्तु तुम्हें इससे खुद को हीन नहीं मानना चाहिए,“ मां ने समझाया। नस्ल- भेद की गूढ़ता बाल-मस्तिष्क के परे थी। बात मन में अखरती रही। मार्टिन को हमेशा अचरज होता रहा कि रंगभेद का प्रचलन संयुक्त राज्य अमरीका जैसे राष्ट्र में है, जिसकी स्थापना का आधारभूत उसूल दो सदियों पूर्व निर्धारित हुआ था किः ”सभी मनुष्य समान है।“ उन्होंने पाया कि हर रविवार के ग्यारह बजे गिरजाघरों में प्रत्येक ईसाई दोहराता है, ”ईसा के घर में न पूर्व है, न पश्चिम, सभी समान है।“ फिर भी गोरे और काले अलग-अलग पक्तियों में खड़े रहते हैं। आखिर दीपक भी तो कालिमा ही लिए हुए रहता हैं।

Analysis

मां के लिए एक दिन बस! अरे वो हर क्षण मेरी आत्मा में बसती है…

आत्मा को झंझोड़ देने के लिए काफी है साल में एक दिन ‘मदर्स डे’ मंजु शुक्ला मां यानी सृष्टि। मां यानी अस्तित्व। मां यानी व्यक्तित्व। मां के लिए कोई दो शब्द नहीं लिख सकता। एक वही है जो बच्चे को नौ माह तक कोख में रखती है। तीन साल तक अपने गोद में और 16 […]

Read More
Analysis

तेजी से न्याय प्रक्रिया नहीं बदली तो ओवरलोड हो जाएगी देश भर की जेल

अतुल मलिकराम अपराधियों के लिए जेल को सुधार गृह के नाम से जाना जाता है। लेकिन शायद ये सुधार गृह समय के साथ आरामगृह में तब्दील हो गए हैं, जहाँ दोषियों से अधिक ऐसे कैदी बंद हैं। जिनका दोष अभी साबित ही नहीं हुआ है, जिन्हें आसान भाषा में विचाराधीन कैदी कहा जाता है। ये […]

Read More
Analysis

दो टूकः PM का 10 साल में एक भी काम नहीं जो वोट दिला सके, हैट्रिक पर किचकिच

क्या पीएम मोदी ने कोई काम नहीं किया जो हिंदू-मुस्लिम के नाम पर आज भी वोट मांग रहे राजेश श्रीवास्तव देश में जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, सियासी जंग में नए-नए मुद्दों की एंट्री हो रही है। तीसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। ऐसे में हर पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। […]

Read More